'राज कुंद्रा ने पैसे फैलाए और शिल्पा ने शादी कर ली', भरी महफ़िल में अनिल कपूर उड़ाई शिल्पा शेट्टी की धज्जियां

Anil Kapoor Shilpa Shetty Video: शिल्पा शेट्टी को बॉलीवुड की एक पॉप्युलर अभिनेत्री माना जाता है और आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर में काफी बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया है। 90 के दशक में शिल्पा शेट्टी अपने अभिनय की वजह से काफी ज्यादा फेमस थी। हालांकि उनका नाम कई सारे अभिनेताओं के साथ में भी जोड़ा गया।
शिल्पा शेट्टी की उम्र 49 साल हो चुकी है और आपको बता दें कि उनकी फिटनेस आज भी इतनी लाजवाब है कि उनको देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लग सकता है।बता दें कि उन्होंने 2009 में मशहूर बिजनेसमैन राज कुंद्रा के साथ में शादी की थी। जिनसे उन्हें दो बच्चे भी हुए। लेकिन शिल्पा शेट्टी अपने पति की वजह से कई बार विवादों में भी आ जाती है।
लेकिन इस बार शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है और इसमें उनके साथ में फराह खान के अलावा अनिल कपूर भी नजर आ रहे हैं। दरअसल यह वीडियो फ्लिपकार्ट वीडियो की तरफ से जारी किया गया था। जिसमें फराह खान ने शिल्पा से सवाल किया कि राज कुंद्रा ने ऐसा क्या किया सीटी बजाई, पंख फैलाए जो तुमने उनसे शादी के लिए हां कर दी।
जिस पर अनिल कपूर ने मजाक में जवाब देते हुए कहा कि पैसे फैलाए। जिस पर शिल्पा शेट्टी बहुत जोर से हंसने लग जाती है और कहती हैं कि बाहें फैलाई उन्होंने। जिस पर अनिल कपूर कहते हैं कि बाहों में पैसे थे। यहां पर शिल्पा शेट्टी अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पा रही थी।
इसके बाद में फराह खान ने अनिल कपूर से सवाल किया कि आपके पास तो पैसे भी नहीं थे तो सुनीता आपसे कैसे पट गई। जिस पर अनिल कपूर एक बार फिर सेएक जबरदस्त जवाब देते हुए कहते हैं कि क्योंकि सुनीता के पास में पैसे थे। अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोगों को भी काफी पसंद आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











