..................... Anil Kapoor and Riteish Deshmukh open up on Total Dhamaal success despite bad reviews - Hindi Filmibeat

क्रिटिक्स ने किया रिजेक्ट पर 100 करोड़ क्लब में हुआ टोटल धमाल का धमाका, स्टारकास्ट ने बांटी खुशी

इंद्र कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म, वर्ल्डवाइड 100 करोड़ क्लब का हिस्सा बन चुकी है। अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित और रितेश देशमुख स्टारर इस फिल्म को क्रिटिक्स ने बहुत खराब रेटिंग दी थी। लेकिन इसके बावजूद दर्शक फिल्म को पसंद कर रहे हैं। अब अनिल कपूर और रितेश देशमुख ने फिल्म की धमाकेदार सफलता के बारे में बात की है।

रितेश देशमुख ने फिल्म के बारे में ट्वीट करते हुए लिखा कि अंत में केवल दर्शक एक फिल्म का भविष्य तय करता है। और कोई भी नहीं। वहीं अनिल कपूर ने भी एक इंटरव्यू में कहा कि दर्शकों को इस तरह फिल्म को इंजॉय करते देखना उन्हें बहुत पसंद आ रहा है। क्रिटिक्स का मानना था कि कॉमेडी फिल्म होने के बावजूद, टोटल धमाल में कोई कॉमेडी नहीं थी।

anil-kapoor-riteish-deshmukh-open-up-on-total-dhamaal-success-despite-bad-reviews

गौरतलब है कि टोटल धमाल के बारे में क्रिटिक्स ने कुछ ज़्यादा अच्छी बातें नहीं बोली हैं। 2007 में इंद्र कुमार ने जब अपनी कॉमेडी फिल्म धमाल से दर्शकों को रूबरू करवाया था तो लोग ठहाके मार कर हंसे थे। इसके बाद 2011 में डबल धमाल के साथ ये ठहाके फीके और हल्के हो गए। और अब 2019 में टोटल धमाल के साथ सारे चुटकुले तो वापस आए लेकिन ठहाके कहीं रास्ते में ही छूट गए।

लेकिन दर्शकों ने फिल्म को पास कर दिया है। और जल्दी ही फिल्म 100 करोड़ क्लब का हिस्सा भी बन जाएगी। जानिए ऐसी फिल्में जिन्हें क्रिटिक्स ने नकारा लेकिन दर्शकों ने पास किया -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X