..................... Anil Kapoor Reveals That He Was Afraid To Dance With Hema Malini In Yudh Film - Hindi Filmibeat

Hema Malini के सामने आते ही घबरा गए थे Anil Kapoor! खुद बताया सच

Anil Kapoor Afraid To Dance With Hema Malini: अनिल कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक दिक्कत कलाकार है और आपको बता दें कि उनकी फिल्म युद्ध को आज 41 साल हो चुके हैं। इस खास मौके पर अनिल कपूर ने फिल्म की एक तस्वीर को भी शेयर किया है। जिसके साथ में उन्होंने एक अनुभव भी शेयर किया जो बहुत ही रोचक है। उन्होंने तस्वीर में फिल्म के उस सीन को शेयर किया जिसमें वह हेमा मालिनी के साथ में डांस करते नजर आ रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर उनकी यह स्टोरी काफी वायरल होती हुई देखी जा सकती है।

Anil Kapoor Afraid To Dance With Hema Malini

हेमा मालिनी के साथ डांस करने में अनिल कपूर को लगा था डर

अनिल कपूर ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी शेर की थी जिसके साथ में कैप्शन में उन्होंने लिखा कि "युद्ध के 41 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन मैं आज भी उस पल को नहीं भूल पाया हूं। डबल रोल निभाने आसान तो था लेकिन हेमा मालिनी जी के साथ में डांस करना उसके मुकाबले बहुत ज्यादा मुश्किल था। तब मैं सच में बहुत नर्वस हो गया था। वह तब देश की सबसे बड़ी स्टार बन गई थी और उनकी पर्सनैलिटी भी बहुत दमदार हुआ करती थी। मैं बहुत ही दुबला पतला सा लड़का था। जो बस झक्कास बोलते हुए उनके साथ में तालमेल बैठाने की कोशिश कर रहा था।"

अनिल कपूर आगे लिखते हैं कि "हेमा जी के साथ एक ही फ्रेम में आना और डांस करना साथ ही उनसे सीखना मेरे लिए एक बहुत ही बड़ा मौका था। भले ही तब घबराहट अपने चरम पर आ गई थी लेकिन मेरे करियर के जो पल मेरी जिंदगी को बदलने वाले और मुझे बनाने वाले रहे हैं वह यही थे।

फिल्म की स्टारकास्ट और कहानी क्या थी?

साल 1985 में रिलीज हुई फिल्म युद्ध का निर्देशन राजीव राय द्वारा किया गया था। इस फिल्म में अनिल कपूर और हेमा मालिनी के अलावा जैकी श्रॉफ, शत्रुघन सिन्हा, टीना मुनीम, प्राण, डैनी डेन्जोंगपा और नूतन जैसे कलाकार नजर आए।

फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें सावित्री नाम की महिला होती है और उसके जुड़वा बेटे होते हैं। जो एक अपराधी की वजह से अलग हो जाते हैं। दोनों अलग-अलग ही बड़े होते हैं। लेकिन फिर अपने दुश्मनों से भी लड़ते हैं। आखरी में उन्हें अपनी मां से मिलने का मौका मिल जाता है और तब बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सेमी हिट साबित हुई थी।

Read more about: anil kapoor hema malini
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X