'शाहरुख खान और आमिर खान ने रिजेक्ट कर दी थी फिल्म, मैं शुक्रगुजार हूं कि मैंने कर ली'
साल 2001 में आई अनिल कपूर स्टारर एस शंकर के निर्देशन में बनी फिल्म 'नायक- द रियल हीरो' ने आज यानि की 7 सितंबर को 20 साल पूरे कर लिये हैं। यह फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही थी। लेकिन समय के साथ इसे लोगों ने इतना पसंद किया कि यह टेलीविजन पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में शामिल है।
फिल्म के 20 साल पूरे होने के मौके पर अनिल कपूर ने खुलासा किया कि नायक उनके पहले शाहरुख खान और आमिर खान को ऑफर की गई थी, लेकिन दोनों एक्टर्स ने रिजेक्ट कर दिया, जिसके बाद वो फिल्म में आए।

फिल्म में अनिल कपूर, रानी मुखर्जी और अमरीश पुरी मुख्य किरदारों में थे। फिल्म में अनिल कपूर एक दिन के मुख्यमंत्री बने थे और इस रोल में लोगों ने उन्हें खूब पसंद किया था। कहानी में दिखाया गया था कि किस तरह एक दिन में ही उन्होंने महाराष्ट्र की दशा बदल दी थी।


Click it and Unblock the Notifications











