'दिल धड़कने दो' के सीन में अनिल कपूर ने असली में दबा दिया राहुल बोस का गला, खुद किया खुलासा
एक्टर अनिल कपूर अपने काम के प्रति काफी मेहनती हैं। बीते कई साल से वह पर्दे पर अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाते आ रहे हैं। लेकिन इस बार तो उन्होंने अपनी सारी हद पार कर दी। साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म दिल धड़कने दो के दौरान अनिल कपूर ने कुछ ऐसा किया जिसका खुलासा आज उन्होंने खुद किया है।
अनिल कपूर ने ट्विटर पर बताते हुए लिखा है कि आज मैं ऐसे सीन की बात करूंगा जिसकी शूटिंग की मैं राह देख रहा था और जो मेरे इमेजिनेशन के हिसाब से और बेहतर हो गया। ज्ञात हो कि इस फिल्म में अनिल कपूर ने प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह के पिता की भूमिका निभाई थी।

इस फिल्म का एक अहम सीन है जहां अपनी बेटी आयशा की शादी में पैदा होने वाली परेशानी के लिए अनिल कपूर बड़ा कदम उठाते हैंं। वह बेटी आयशा के पति मानव यानी कि राहुल बोस को सबक देते हैं। आयशा अपने पति मानव से तलाक लेना चाहती है। ऐसे में अनिल कपूर और राहुल बोस का एक सीन था।
जहां राहुल को अनिल कपूर को चाकू दिखाना होता है। अनिल एक कदम आगे जाकर राहुल का गला , सीन में दबा देते हैं। सीन अनिल कपूर इतनी गंभीर तरीके से करते हैं कि सच में राहुल बोस का गला दबने लगता है। माहौल ऐसा हो जाता है कि अनिल कपूर को सीन रोककर ये समझाया जाता है कि वे केवल शूटिंग कर रहे हैं।
अनिल कपूर ने इसी सीन को अपना बेस्ट सीन बताया था। राहुल बोस के पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अनिल कपूर ने ये लिखा भी है कि कमल ने उस मोमेंट में मानव को मार ही डाला था, लेकिन मैं इस सीन को तुम्हारे बिना नहीं कर सकता था। थैंक यू राहुल बोस, तुम्हारे सपोर्ट के लिए शुक्रिया।


Click it and Unblock the Notifications











