..................... Anil Kapoor Respects The Work He Gets says Salman Khan - Hindi Filmibeat

इस सुपरस्टार की तारीफ करते नहीं थक रहे सलमान खान, परफेक्ट को-स्टार

Recommended Video

Fanney Khan actor Anil Kapoor shares his struggle Stroy; Know Here | FilmiBeat

हाल ही में अनिल कपूर अपनी फिल्म फन्ने खां का प्रमोशन करने सलमान खान के टीवी शो दस का दम में पहुंचे। जहां सलमान खान ने अपने दोस्त और को-स्टार अनिल कपूर की जमकर तारीफ की। सलमान ने कहा कि अनिल अपनी हर फिल्म की इज्जत करते हैं। मैंने इनसे बहुत काम सीखा है। सलमान- अनिल कपूर ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है।

सलमान खान की फिल्म में फाइनल ये हॉट एक्ट्रेस- धमाकेदार गाने की तैयारी

बता दें, अनिल कपूर की फिल्म फन्ने खां 3 अगस्त को रिलीज होने वाली है। लिहाजा, फिल्म का प्रमोशन जोरशोर से किया जा रहा है। सलमान खान ने आगे कहा कि अनिल कपूर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन जैसा टैलेंट रखते हैं। उन्हें जो काम मिलता है, वे वास्तव में उसका सम्मान करते हैं।

Salman Khan

हालांकि अनिल कपूर ने बिग बी से तुलना वाली बात को नकारते हुए कहा कि वह कभी भी बिग बी जैसे नहीं बन सकते। उन्होंने कहा, अमिताभ बच्चन एक ऐसे कलाकार है जो जीवन में एक बार ही देखने मिलते हैं। मेरा अमिताभ बच्चन जैसा बनना एक नामुमकिन सपना है। मेरे लिए ऐसा सोचना भी गलत होगा। मेरी तुलना उनसे की जा रही है यही मेरे लिए यही बड़ी बात है। लेकिन मैं कभी भी ऐसे किसी भी भ्रम में नहीं रहा हूं और न रहूंगा।

एक, दो नहीं- शाहरुख खान की फिल्म को टक्कर देगी 3 फिल्में

गौरतलब है कि अनिल कपूर और सलमान खान ने रेस 3, बीवी नंबर 1, नो एंट्री जैसी फिल्मों में साथ साथ काम किया है। दोनों काफी अच्छे दोस्त भी हैं। सलमान खान ने कहा, हम लोग करियर के शुरुआती दिनों से दोस्त हैं और उनकी अदाकारी और फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए मैंने हमेशा ही उनकी प्रशंसा की है। इनके जैसे कलाकार को कभी काम की कमी नहीं होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X