अनिल कपूर को याद आए ऋषि कपूर- रणबीर और सोनम के लॉन्च की तस्वीरें की साझा
बीते महीने हिंदी सिनेमा के मशहूर कलाकार ऋषि कपूर हम सभी को छोड़कर हमेशा के लिए चले गए थे और इसके बाद से लगातार सोशल मीडिया पर कोई ना कोई उनको याद करता रहता है। उनकी तेहरवीं के मौके पर उनकी बेटी रिद्धिमा ने एक तस्वीर साझा की थी जो कि काफी तेजी से वायरल हो गई थी। अब अभिनेता और ऋषि कपूर के खास दोस्त अनिल कपूर ने एक ट्वीट करते हुए ऋषि कपूर को याद किया है।
उन्होने एक पुरानी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर की बात करें तो ये रणबी कपूर और सोनम कपूर की डेब्यू फिल्म सांवरिया के समय की है। अनिल कपूर लिखते हैं..

James को याद करते हुए.. रणबीर और सोनम कपूर को लॉन्च करते हुए ऋषि कपूर और नीतू कपूर की यादें। अनिल कपूर की ट्वीट फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
गौरतलब है किे ऋषि कपूर का 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। मंगलवार को यानि 12 मई को ऋषि कपूर की तेहरवीं के मौके पर परिवार और दोस्तों समेत कई लोग इकट्ठा हुए थे और ऋषि कपूर की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की थी।
इस मौके पर करिश्मा कपूर श्वेता बच्चन, रणधीर कपूर, अरमान जैन और आलिया भट्ट सहित परिवार के कई लोग शामिल हुए। ऋषि कपूर ने अपने पूरे करियर में एक के बाद एक कई शानदार फिल्में दी हैं जिनके लिए उनको हमेशा याद किया जाता रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications