अनिल कपूर ने दिया सोनम को बेशरम कहने वालों को जवाब, अपने बाल वाले चुटकुलों पर भी मज़ेदार कमेंट

अनिल कपूर, अरबाज़ खान के चैट शो पिंच सीज़न 2 के अगले मेहमान हैं और बाकी मेहमानों की तरह अनिल कपूर ने भी सोशल मीडिया पर उनके तरफ किए जाने वाले निगेटिव कमेंट्स और भद्दी बातों का बड़े ही शानदार तरीके से जवाब दिया। इस एपिसोड के नए प्रोमो में अरबाज़ खान अनिल कपूर को कुछ ट्रोल्स के निगेटिव कमेंट पढ़ते हुए दिखाई दिए।

इनमें से एक बात थी अनिल कपूर और सोनम कपूर के लिए। एक यूज़र ने अनिल कपूर और सोनम कपूर को बेशरम कहा। जब अरबाज़ खान ने अनिल कपूर से इसका जवाब मांगा तो उनका जवाब किसी का भी दिल छू जाएगा।

anil-kapoor-reacts-to-trolls-calling-him-and-daughter-sonam-kapoor-shameless-and-his-hair-memes

बिना किसी निगेटिविटी के अनिल कपूर ने इस ट्रोल को जवाब देते हुए कहा, जिसने भी लिखा उसका मूड उस वक्त काफी खराब होगा या फिर ज़िंदगी में काफी परेशान होगा। अपने शरीर पर ढेर सारे बाले वाले memes पर जवाब देते हुए अनिल कपूर ने कहा आज मैं सब साफ करके आया हूं। जिसे चाहिए, मुझसे लेले।

अनिल कपूर पर बनी memes

अनिल कपूर पर बनी memes

अनिल कपूर के बाल और उम्र को लेकर अक्सर कई memes बनते रहते हैं। खासतौर से 14 नवंबर यानि कि बाल दिवस पर तो अनिल कपूर का ये meme काफी वायरल होता है। बाल दिवस की शुभकामनाएं अनिल कपूर की इस तस्वीर के साथ ही दी जाती है।

बाल वीर meme

बाल वीर meme

इसके अलावा अनिल कपूर का ये meme भी काफी वायरल होता है। बालवीर नाम का ये सीरियल जिसका मुख्य कलाकार ये बच्चा होता है। वहीं बाल वीर अनिल कपूर भी हुए। क्योंकि ना ही उनकी उम्र कम होती है ना ही बाल।

उम्र ही नहीं बढ़ती

उम्र ही नहीं बढ़ती

अनिल कपूर की उम्र को लेकर भी काफी meme बनते हैं। क्योंकि फैन्स का मानना है कि अनिल कपूर इकलौते एक्टर हैं जो डेब्यू से आजतक वैसे ही दिख रहे हैं। उनकी उम्र ही नहीं बढ़ती है।

उलटा घट रही है उम्र

उलटा घट रही है उम्र

अपनी फिल्म मलंग के प्रमोशन में जब अनिल कपूर इतने जवान नज़र आए तो फैन्स ने मान लिया कि अनिल कपूर में अदृश्य शक्तियां हैं जिनकी मदद से उनकी उम्र बढ़ नहीं रही है बल्कि घट रही है।

सोनम कपूर का उड़ा मज़ाक

सोनम कपूर का उड़ा मज़ाक

अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर को अकसर ड्रामेबाज़ कह कर उनका काफी मज़ाक उड़ा दिया जाता है। हाल ही में सोनम कपूर एक साल बाद लंदन से लौटी थीं और अपने पिता से एयरपोर्ट पर मिलते ही रो पड़ीं। लोगों ने इस वीडियो को भी ट्रोल किया था।

अपने परिवार की magum opus

अपने परिवार की magum opus

अनिल कपूर ने रिया कपूर की शादी के बाद अपने पूरे परिवार के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि ये उनकी निजी magnum opus है। गौरतलब है कि अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर ने 14 अगस्त को बेहद सादे समारोह में अपने बॉयफ्रेंड करण बुलानी के साथ शादी कर ली।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X