''मैंने सलमान खान के साथ कई फिल्में की हैं.. ज्यादातर फिल्में हिट रही हैं....''
रेमो डिसूजा की फिल्म रेस 3 में सलमान खान के बाद यदि किसी स्टार को देखने में फैंस सबसे ज्यादा बेसब्र हैं.. तो वह हैं अनिल कपूर। खास बात है कि अनिल कपूर ही एकमात्र किरदार हैं.. जो रेस फ्रैंचाइजी की सभी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। अपनी फिल्म पर बात करते अनिल कपूर ने कहा कि वह रेस 3 को लेकर बहुत उत्साहित हैं।
'एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर' की ताबड़तोड़ कमाई.. सलमान को तगड़ा टार्गेट!
अनिल कपूर ने कहा कि मैंने सलमान खान के साथ कई फिल्मों में काम किया है और ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस हिट रही हैं। लिहाजा, रेस 3 से भी हमें ऐसी ही उम्मीद है। सलमान सेट पर पॉजिटिव एनर्जी लेकर आते हैं। वह बहुत मेहनती हैं और ऐसा माहौल बना देते हैं कि अंत में फिल्म इंटरटेनिंग ही बनती है। बतौर प्रोड्यूसर भी सलमान काफी उम्दा हैं।

अनिल कपूर ने कहा कि रेस 3 पर सभी कलाकारों ने बहुत मेहनत किया है। मुझे पूरी उम्मीद दर्शकों को फिल्म बेहद पसंद आएगी क्योंकि रेस 3 को इंटरटेनमेंट से भरपूर बनाया गया है। इसमें हर वो बात है जो फैंस सिनेमाघर में आकर देखना चाहते हैं।
बहरहाल, यहां जानें और किन किन फिल्मों से जुड़े हैं अनिल कपूर-


Click it and Unblock the Notifications