'नायक' फिल्म ने पूरे किए रिलीज के 20 साल, अनिल कपूर ने लिखा 'मैं एक दिन का सीएम था'
'एक दिन का सीएम'... जी हां इस डायलॉग से आपको क्या याद आता है? हम बात कर रहे हैं अनिल कपूर की धमाकेदार फिल्म नायक की। इस फिल्म को लेकर आज फिर से चर्चा हो रही है और इसका कारण है फिल्म नायक के 20 साल। आज से 20 साल पहले बड़े पर्दे पर फिल्म ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था और सभी किरदारों ने दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया था।
इस फिल्म को लेकर सभी फैंस लगातार मुबारकबाद दे रहे हैं और इस पर अभिनेता अनिल कपूर का भी एक ट्वीट सामने आया है। अनिल कपूर ने फिल्म से एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो कीचड़ में सने नजर आ रहे हैं।

इसके साथ उन्होने कैप्शन में लिखा है.. "20 साल पहले मैं एक दिन का रील लाइफ सीएम बना था और बाकी इतिहास तो आप जानते ही हैं। बहुत से लोगों ने नायक करने को लेकर अपने अपने रिव्यू मुझे दिए थे।

अनिल कपूर का पोस्ट
मुझे पता था कि ये फिल्म मैं करूंगा और ये एक संदेश था। और अब हम लोग नायक फिल्म के 20 साल सेलिब्रेट कर रहे हैं।" अनिल कपूर की इस फिल्म को एस शंकर ने निर्देशत किया था और इस ट्वीट में अभिनेता ने उनको भी टैग किया है।

शानदार संदेश
जाहिर है फिल्म ने रिलीज होकर ऐसा कमाल किया था कि लोगों तक एक शानदार संदेश गया था और राजनीति कर रहे नेताओं को भी पता चला था कि उनको कैसा काम करना चाहिए। अनिल कपूर के इस पोस्ट के नीचे फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं।

स्टारकास्ट
इस फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अनिल कपूर के अलावा रानी मुखर्जी, परेश रावल, अमरीश पुरी और जॉनी लीवर जैसे कलाकार थे। हर एक अभिनेता ने अपना किरदार काफी अच्छी तरह से निभाया था। यही कारण है कि फिल्म आज भी दिलों में जिंदा है।

दावा किया गया है
इस फिल्म को लेकर कई किस्से भी हैं जो कि लगातार सामने आते रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात दावा किया गया है कि इस फिल्म के लिए पहले शाहरुख खान और आमिर खान को ऑफर गया था लेकिन उन लोगों ने फिल्म की नहीं थीं।

आज भी पसंद की जाती है फिल्म
हालांकि ये फिल्म अनिल कपूर की किस्मत में थी और इसके बाद से उनका स्टारडम एक अलग लेवल पर चला गया था। फिलहाल लोग आज भी इस फिल्म को लेकर दीवाने रहते हैं और काफी पसंद करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











