'नायक 2' में अरविंद केजरीवाल बनेंगे अनिल कपूर

Anil Kapoor to play Arvind Kejriwal in Nayak 2?
जैसा कि आपको मालूम है कि कलाकार अनिल कपूर ने अपनी हिट फिल्म नायक 2 का सीक्वेल बनाने का बात कही है, जिसके निर्माता वह खुद बनेंगे। अब खबर है कि नायक 2 में अनिल कपूर, अऱविंद केजरीवाल वाला रोल निभायेंगे। अनिल कपूर ने यह फैसला दिल्ली चुनावों के परिणाम आने के बाद लिया है।

आपको बता दें कि शनिवार को जब केजरीवाल ने रामलीला मैदान में दिल्ली के सातवें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, तो उनके शपथ ग्रहण समारोह में आए उनके कई समर्थकों के हाथों में केजरीवाल के पोस्टर दिखाई दिए। इन पोस्टरों में हिंदी फिल्म जगत के नामचीन मुख्य अभिनेताओं की तस्वीरों को ही केजरीवाल का चेहरा लगाकर तैयार किया गया था।

इन पोस्टरों में भी सर्वाधिक चर्चित रहा नायक फिल्म के अभिनेता अनिल कपूर के पोस्टर को बदलकर बनाया गया केजरीवाल का पोस्टर। वास्तव में लोगों को केजरीवाल का चेहरा काफी हद तक फिल्म 'नायक' में एक दिन का मुख्यमंत्री बने अनिल कपूर से मिलता-जुलता लगता है।

फिल्म नायकमें एक समान्य वर्ग के व्यक्ति का किरदार निभाने वाले अभिनेता अनिल कपूर को मुख्यमंत्री बनने के बाद भ्रष्ट राजनीतिज्ञों से लड़ते और व्यवस्था को भ्रष्टाचार मुक्त करते दिखाया गया है।

जिसके बाद ही खबर आयी है कि अनिल कपूर नायक 2 बनाने जा रहे हैं जिसमें वह अरविंद केजरीवाल का रोल प्ले करेंगे, जो कि एक आम आदमी से दिल्ली का सीएम बन बैठा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X