अनिल कपूूर ने पत्नी सुनीता के लिए लिखा भावुक नोट, शादी के 37 साल बाद भी मिलता है एक ही ताना!
अनिल कपूर और सुनीता कपूर आज अपनी शादी की 37वीं सालगिरह मना रहे हैं और इस मौके पर अनिल कपूर ने सुनीता कपूर और अपने परिवार के साथ कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए सुनीता के लिए एक बेहद प्यारा नोट लिखा।
सारी प्रेम कहानियों और इश्क के सारे जुमले हमारी कहानी के आगे फीके से लगते हैं। तुम साथ हो तो लगता है मैं सुरक्षित हूं, मुझे प्यार करने वाला कोई है और मैं खुश हूं।

अनिल कपूर ने साथ में सुनीता को कहा - तुम हमारे पूरे परिवार का सबसे मज़बूत स्तंभ हो और हमें नहीं पता कि तुम्हारे बिना हम क्या करते। मैं वादा करता हूं कि सारी ज़िंदगी तुम्हें इतना ही प्यार दूंगा और इतना ही अहम महसूस करवाऊंगा। ठीक वैसा जैसा तुम्हें महसूस करने का हक है। शादी की सालगिरह मुबारक हो।
गौरतलब है कि सालों पहले अनिल कपूर ने प्रीती ज़िंटा के एक शो पर कहा - मैं सुनीता से पहली बार टेलीफोन पर मिला था और उसकी आवाज़ से प्यार हो गया। मुझे उसके बारे में बात करने में बहुत शर्म आती है। लेकिन उसके बारे में बात करना बहुत पसंद है। वो बेहद खूबसूरत है, बेहतरीन इंसान है और आज तक की मेरी ज़िंदगी का सबसे खूबसूरत पल है।

शेयर की थी प्रेम कहानी
पिछले साल अपनी शादी की सालगिरह पर पहली बार अनिल कपूर ने खुलकर अपनी प्रेम कहानी शेयर की थी। अनिल कपूर ने एक बेहद खूबसूरत पोस्ट में शेयर किया कि कैसे उन्होंने सुनीता को प्रपोज़ किया था।

किया था प्रपोज़
अनिल कपूर ने बताया कि 19 मई हमारी ज़िंदगी का सबसे खूबसूरत दिन है। मैंने 18 को अपनी गर्लफ्रेंड सुनीता को प्रपोज़ किया था और उसे कहा कि मेरी पत्नी बन जाए। उन्होंने आगे लिखा - हमारी शादी काफी टली थी क्योंकि मैं चाहता था कि पहले उस काबिल बन जाऊं कि उसका ख्याल रख सकूं। और उसे वो सब दे पाऊं जो वो चाहती है या जिसकी वो हकदार है। सबसे छोटी चीज़ थी एक घर होना और एक बावर्ची होना।

रो दिए थे अनिल कपूर
अनिल कपूर ने इस पोस्ट में ये भी लिखा - 19 मई को सारी दिक्कतों के बावजूद हम शादी के बंधन में बंध गए। मुझे आज भी याद है कि जब मैं उसके घर में घुसा और अपनी दुलहन को देखा तो मेरी आंखो में आंसू थे। थोड़ा खुशी के और थोड़ा मैं नर्वस था।

एक दिन के अंदर शादी प्लान
अनिल कपूर ने इस पोस्ट में बताया कि उन्होंने एक दिन के अंदर ही शादी प्लान की और कर ली। ना कोई बड़ी शादी और ना ही कोई हनीमून जिसका ताना उन्हें आज तक मिलता है। लेकिन उन्हें ऐसा लगा था कि ये आज नहीं हुआ तो कभी नहीं हो पाएगा।

जुगाड़ा था नंबर
अनिल कपूर की सुनीता से पहली मुलाकात हुई यूं ही। अनिल दिन में काम करते थे और रात में उनके दोस्त उनके लिए एक जूलियट ढूंढने का प्लान बनाते थे। सुनीता एक सफल मॉडल थीं और उनके पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अफसर। लेकिन दोस्तों ने अनिल के लिए सुनीता का नंबर जुगाड़ ही लिया।

पहली ही डेट में इज़हार
कुछ समय तक फोन पर बात करने के बाद, अनिल कपूर ने सुनीता से मिलने का प्रस्ताव रखा। सुनीता ने भी हां कह दिया। 1980 में दोनों पहली बार डेट पर गए। और पहली ही मुलाकात में साफ था कि दोनों एक दूसरे को कितना पसंद करते हैं।

शुरू हुआ डेट्स का सिलसिलला
शुरूआती दिनों में अनिल, सुनीता से मिलने बस से जाते थे। हालांकि उनके कैब के पैसे सुनीता ही देती थीं और उन्हें इस बात से कोई आपत्ति नहीं थी। बल्कि सुनीता अनिल को ढेरों उपहार भी देती थीं।

बेहद प्यारा किस्सा
गुलशन ग्रोवर ने दोनों के बारे में एक मज़ेदार किस्सा सुनाते हुए बताया कि सुनीता किसी असाइनमेंट के लिए विदेश जा रही थीं और अनिल कपूर उनको एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे थे। सुनीता को बाय कहने की बजाय, अनिल कपूर उनके कंधे पर ही सर रखकर सो गए।

दो बार बदली शादी की डेट
1983 में वो सात दिन के साथ उन्हें पहली सफलता मिली। लेकिन उनके दिमाग में केवल सुनीता से शादी करना था। पर लोगों ने उन्हें शादी ना करने की सलाह दी। अनिल कपूर ने भी लोगों की बातों में आकर दो बार शादी की डेट आगे बढ़ाई।

37 साल का साथ
1984 में मशाल की सफलता के बाद अनिल कपूर ने तय कर लिया कि सुनीता से शादी करनी ही है। उन्होंने सुनीता को प्रपोज़ किया और फिर जो हुआ वो इतिहास है। 37 साल बाद भी ये बॉलीवुड के पावर कपल। शादी की सालगिरह की ढेरों बधाई!


Click it and Unblock the Notifications












