अनिल कपूर की पॉपुलर फिल्म 'नायक' का सीक्वल- सुपरस्टार ने भी भरी हामी !
हाल ही में अनिल कपूर से बात करते हुए मीडिया ने उनसे फिल्म नायक के सीक्वल पर बातें की। बता दें, 2001 में रिलीज फिल्म नायक ने अपने कंटेंट की वजह से काफी लोकप्रियता हासिल की थी। अनिल कपूर ने कहा, नायक का सीक्वल बनाना एक बेहतरीन आइडिया है। इस सीक्वल को बनना चाहिए। बता दें, कुछ ही समय पहले इस फिल्म के सीक्वल पर खबरें भी आई थीं। इरोज इंटरनेश्नल ने नायक 2 की घोषणा की है।
नायक में अनिल कपूर और रानी मुखर्जी ने मुख्य किरदार निभाया था। लेकिन मुख्य तौर का एक सीन सबसे ज्यादा पॉपुलर रहा- जब पत्रकार बने अनिल कपूर.. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने अमरीश पुरी का इंटरव्यू लेते हैं। फिल्म में अनिल कपूर एक दिन का मुख्यमंत्री बने भी नजर आते हैं।

जाहिर है नायक आज भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। लिहाजा, यदि फिल्म का सीक्वल आता है तो फिल्म हिट हो सकती है। खासकर ऐसे राजनीतिक माहौल के बीच। रिपोर्ट्स की मानें तो नायक 2 की कहानी विजयेन्द्र प्रसाद लिख रहे हैं, जिन्होंने बाहुबली और बजरंगी भाईजान जैसी फिल्मों की कहानी लिखी है।
बहरहाल, अनिल कपूर की बात करें तो फिलहाल वह टोटल धमाल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में लगभग 16 सालों के बाद अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी दिखने वाली है। टोटल धमाल 22 फरवरी को रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications