अनिल कपूर ने कहा, मेरे घर में भी तीन महिलाएं हैं- Me Too शानदार अभियान है
मी टू की तूफान इस समय काफी ज्यादा तेजी के साथ चल रहा है और कई लोग इसकी चपेट में आ रहे है। बता दें कि एक के बाद दिग्गज इस मामले में सामने आ रहें है फिर चाहे वो नाना पाटेकर हों या आलोक नाथ। बता दें कई अभिनेता एक के बाद एक बयान दे रहें है और अनिल कपूर का भी बयान इस मामले में सामने आया है। मी टू को लेकर उन्होने कहा कि जो लोग अपने से बेहतर महिलाओं को समझते है वो जानते है कि वो एक श्रोता है..और अपने घर में मैं भी श्रोता हूं क्योंकि मेरे घर मे भी तीन महिलाएं है और वो पूरी तरह से स्वतंत्र।
वो जो कहती हैं मैं सुनता उनकी बातें क्योंकि महिलाओं का हर पहलू हर तरह से श्रेष्ठ ही होता है। जो भी हो रहा है बहुत अच्छा हो रहा है..काफी ज्यादा शानदार है।

बता दें कि एक के बाद गंभीर आरोप बॉलीवुड के कई दिग्गजों पर लग रहें है जिसमे अब मशहूर निर्देशक सुभाष घई, साजिद खान और विकास बहल का नाम भी सामने आया है।
साजिद खान ने तो इन आरोपों के बाद फिल्म हाउसफुल 4 का निर्देशन करना ही बंद कर दिया है। बता दें कि इस अभियान की शुरुआत हिदी सिनेमा में सबसे पहले..
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर सेक्सुएल हैरेसमेंट का आरोप लगाकर शुरु की थी इसके बाद लगातार कई चैकाने वाले मामले सामने आ रहें है जिनमें से कुछ ऐसे चेहरे हैं जो बहुत बड़ी हस्तियां है।


Click it and Unblock the Notifications