..................... Anil Kapoor never wanted Sonam Kapoor to enter Bollywood, सोनल फ्लॉप मिस्टर इंडिया दुखी - Hindi Filmibeat

सोनल फ्लॉप मिस्टर इंडिया दुखी!

कुछ दिनों से ये खबर आ रही है कि अनिल कपूर नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी सोनम कपूर फिल्मों में आएं। इसकी वजह उन्होंने बताई कि किसी और प्रोफेशन में बच्चे सफल हैं या नहीं ये पता नहीं चलता लेकिन इस प्रोफेशन में सफलता या असफलता सबके सामने आ जाती है। वैसे भी सोनम कपूर अभी तक अपनी कई सारी फिल्मों के बावजूद बॉलीवुड का एक गुमनाम चेहरा हैं। उनकी कोई भी फिल्म हिट फिल्मों की कैटगरी में नहीं रखी जा सकती। अनिल की ये बात सुनकर तो ये महसूस हो रहा है कि शायद कहीं ना कहीं अनिल को पता था कि सोनल फिल्मों में सफल नहीं होंगी इसलिए वो उन्हें बॉलीवुड से दूर रखना चाहते थे।

अनिल कपूर जो कि बॉलीवुड के एक सफल एक्टर रहे हैं अपनी बेटी के असफल करियर को लेकर काफी दुखी हैं। वैसे भी अभी तक बॉलीवुड में देखा गया है कि अधिकर हिट एक्टरों के बच्चों को फिल्में तो अच्छी मिल जाती हैं लेकिन वो बॉलीवुड के टॉप के एक्टर या एक्ट्रेसे नहीं बन पाते। हालांकि अपने माता पिता के नाम के सहारे बॉलीवुड में टिके जरुर रहते हैं। कुछ ऐसा ही हाल सोनम कपूर का भी है। अनिल कपूर ने मीडिया से बात करते हुए कहा सोनम की पहली फिल्म सांवरिया बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही ये उनके लिए अच्छा ही रहा क्योंकि पहली ही फिल्म हिट होने से एक्टर ग्रो करना बंद कर देते हैं।

खैर अब अनिल कपूर चाहते कितना ही क्यों ना पछता लें कि उनकी बेटी सोनम को उन्हें बॉलीवुड में नहीं लाना चाहिए था लेकिन अब तो सोनम बॉलीवुड में आ ही गयी हैं। भले ही वो अपनी एक्टिंग के लिए फेमस नहीं हुईं लेकिन विवादों को लेकर सोनम हमेशा सुर्खियों में रहीं। फिल्हाल सोनम कपूर 'रांझना' फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं अनिल कपूर रेस 2 की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X