2019 में होगा वेलकम 3 का धमाका, कास्ट हुई फाइनल और एक धमाकेदार TWIST!
काफी दिनों से गपशप गली में वेलकम 3 की चर्चा ज़ोरों पर थी। अब माना जा रहा है कि फिल्म के लिए परेश रावल, नाना पाटेकर और अनिल कपूर साथ आ चुके हैं लेकिन एक ए लिस्ट एक्टर की खोज जारी है।
पहले अटकलें थीं कि फिल्म के लिए जॉन अब्राहम और अक्षय कुमार एक साथ आ सकते हैं और देखना है कि ये खबरें सच होती हैं या नहीं। फिल्म को 2019 में रिलीज़ करने का प्लान है।

इतना ही नहीं, माना जा रहा है कि इस बार ये फिल्म एक्शन कॉमेडी होगी। यानि कि अक्षय कुमार इस फिल्म मे पूरी पूरी दिलचस्पी दिखा सकते हैं। बात केवल उनकी फीस पर आकर ही अटकी होगी।
फिल्म को लेकर आधिकारिक घोषणा, एक ए लिस्ट एक्टर के फाइनल होने के बाद ही होगी। गौरतलब है कि अक्षय कुमार की वेलकम बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर थी।
ये कॉमेडी फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी। हालांकि अक्षय अब केवल सीरियस फिल्में करते नज़र आ रहे लेकिन उनकी फिल्मो से कॉमेडी का पुट कभी गया नहीं।
अब वेलकम 3 में अक्षय को एक्शन के साथ कॉमेडी करने को मिल रहा है तो लगता नहीं कि वो ये मौका छोड़ेंगे। हम आपको दे देते हैं सुबूत कैसे अक्षय हर फ्लेवर में सुपरहिट हैं -


Click it and Unblock the Notifications












