अनिल कपूर का मुबारकां फर्स्ट लुक OUT..शानदार

अनिल कपूर मुबारका का पहला लुक आ चुका है।

By Shweta

अनिल कपूर की मुबारकां का पहला लुक आउट हो गया है जिसमें वो काफी अच्छे लग रहे हैं। अनिल कपूर का पंजाबी लुक वाकई काफी मजेदार लग रहा है।उनका लुक देखकर फिल्म के लिए आपका इंतजार वाकई बढ़ जाएगा।अनिल कपूर का नाम करतार सिंह होगा ये पोस्टर में बताया गया है।

फिल्म का पोस्टर काफी धमाल से भरपूर लग रहा है और लग रहा है कि वाकई काफी मजेदार फिल्म होगी।मुबारकां में अनिल कपूर - अर्जुन कपूर के साथ दिखेंगी इलियाना डीक्रूज़ और अथिया शेट्टी। फिल्म में अनिल कपूर और अर्जुन कपूर चाचा भतीजा बने हैं लेकिन दोनों के परिवार झगड़े में रहते हैं और बस लड़ते रहते हैं।फिल्म रॉम कॉम होगी।

anil-kapoor-mubarakan-look-out-have-a-look

अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होने वाली है।अनिल कपूर और अर्जुन कपूर ने फिल्म के बारे में कहा भी था कि उन्हें इसकी शूटिंग करने में काफी मजा आया।

आपको बता दें कि अर्जुन कपूर अनिल कपूर, सोनम कपूर और अपने सभी कजिन भाई बहनों से काफी क्लोज हैं। वो आए दिन अपने भाई-बहनों के साथ पार्टी करते नजर आते रहते हैं। अर्जुन कपूर की पिछली फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड थी जिसमें वो और श्रद्धा कपूर साथ में नजर आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X