पीएम मोदी से मिले अभिनेता अनिल कपूर, सोशल मीडिया पर बताया कारण
पीएम मोदी इस समय किसी ना किसी बॉलीवुड के सुपरस्टार के साथ में नजर आ ही जाते हैं और एक के बाद एक कई बड़े स्टार्स ने उनके साथ मुलाकात की है। हाल ही में एक बैठक के दौरान करण जौहर समेत कई बड़ा हस्तियां पीएम से मिली थीं और इंडस्ट्री की ग्रोथ और जीएसटी को लेकर कई तरह की चर्चा हुई थी। हाल ही में नायक अनिल कपूर ने पीएम से मुलाकात की है और फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इस बात की जानकारी दी है।
उन्होने पीएम के साथ इस तस्वीर को पोस्ट करते लिखा है कि मुझे पीएम मोदी जी से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और वो सच में काफी अच्छे व्यक्तित्व के मालिक है। अनिल कपूर ने लिखा कि वो बेहद ही सीख देने वाली शख्सियत हैं और मैं उनसे मिलकर धन्य हो गया हूं।

अनिल कपूर इस समय फिल्म एक लड़को को देखा तो ऐसा लगा को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं और इस फिल्म में सोनम कपूर के रील लाइफ पिता बनकर सामने आने वाले हैं। बात करें पीएम मोदी की तो उनका रिश्ता पूरे बॉलीवुड से काफी अच्छा है जिसका अंदाजा इन तस्वीरों से लगाया जा सकता है...


Click it and Unblock the Notifications