अजय देवगन की जबरदस्त सीक्वल.. 2018 रिलीज.. एक 'खास' धमाका है FINAL
साल 2018 की धमाकेदार फिल्मों में से है 'टोटल धमाल'। धमाल और डबल धमाल के बाद इस फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म में अजय देवगन के साथ अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित फाइनल हैं। फिल्म 7 दिसंबर 2018 को रिलीज होगी।
'सलमान या कैटरीना कैफ की वजह से हिट नहीं हुई टाईगर जिंदा है..'
जहां निर्देशक ने इंकार किया था कि फिल्म में अनिल कपूर और माधुरी का कोई डांस नहीं होगा.. वहीं, सूत्रों की मानें तो फिल्म में दोनों सितारे अपने ही एक पुराने गाने पर डांस करते नजर आएंगे। बता दें, अनिल कपूर- माधुरी को अंतिम बार हमने फिल्म 'पुकार' में देखा था। दोनों ही जोड़ी सुपरहिट थी।

Recommended Video

टोटल धमाल में अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रितेश देशमुख और आशीष चौधरी भी एक बार फिर धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। वहीं संजय दत्त वाले किरदार में अजय देवगन नजर आने वाले हैं। कुछ दिनों पहले अफवाह थी कि फिल्म में अजय देवगन के अपोजिट इलियाना डिक्रूज होंगी। लेकिन यह महज अफवाह है। फिल्म में अजय देवगन किसी के साथ रोमांस करते नहीं दिखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications