एक्शन फिल्मों के लिए जवान रहना पड़ता है: अनिल कपूर

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर और मिस्टर इंडिया अनिल कपूर की उम्र भले ही काफी ज्यादा हो गयी हो लेकिन अभी भी अनिल कपूर को जवान रहने की कोशिश करनी पड़ती है। क्योंकि वो आज भी एक्शन फिल्में करते हैं। अनिल कपूर का कहना है कि पहले वो किसी भी हालत में एक्शन सीन्स शूट करने पहुंच जाते थे लेकिन आज जब उन्हें एक्शन फिल्मों की शूटिंग करने आना पड़ता है तो वो पूरी सावधानी बरतते हैं जैसे वो अपनी नींद पूरी करते हैं फिर वो अपनी डायट का पूरा ध्यान रखते हैं और साथ ही वो अपनी सेहत का भी पूरा ध्यान रखते हैं।

अनिल कपूर ने हाल ही में मीडिया से बात करते हुए कहा "आज मैं जवान नहीं रह गया इसलिए मेरे लिए एक्शन दृष्य करना थोड़ा मुश्किल हो रहा है। यही वजह है कि शारीरिक रुप से ज्यादा फिट रहना ही होगा। अब मेरे चोटिल होने की संभावनाएं भी ज्यादा हैं क्योंकि इस उम्र में हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। मुझे अब ज्यादा मेहनत करने और सावधानियां बरतने की जरुरत है और शूटिंग से पहले अच्छी नींद लेना भी जरुरी है। एक समय था जब मैं नींद पूरी किये बिना एक्शन दृष्यों को करने पहुंच जाता था। लेकिन आज मैं ऐसा नहीं कर सकता।"

तो आज जाकर अनिल कपूर के जवान रहने का राज लोगों को पता चल गया है। याद एक बार कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर अमिताभ बच्चन ने अनिल कपूर से पूछा था कि वो आज भी इतने यंग कैसे दिखते हैं तो अनिल कपूर ने फलों की टोकरी सामने रखकर बोला था सर इन्हें खाकर। तो कुल मिलाकर अनिल कपूर की सेहत का पूरा श्रेय फलों को दिया जा सकता है साथ ही अनिल कपूर की मेहनत और उनकी एक्सरसाइज को भी अनिल कपूर के सदाबहार यंग लुक के लिए जिम्मेदार कहा जा सकता है। अनिल कपूर इस वक्त एक एक्शन फिल्म कर रहे हैं जिसका नाम है शूटआउट एट वडाला। फिल्म के निर्देशक हैं संजय गुप्ता और फिल्म में जॉन अब्राहम, सोनू सूद और मनोज बाजपेयी के साथ अनिल कपूर मुख्य भूमिका में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X