'वेलकम 3' और 'वेलकम 4' धमाका फाइनल- ये होगी स्टारकास्ट और रिलीज DETAILS

'वेलकम' फ्रैंचाइजी की अगली फिल्म वेलकम 3 और वेलकम 4 की तैयारी शुरु हो चुकी है। फिल्म के निर्माताओं ने कंफर्म किया है कि दोनों फिल्मों में जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, परेश रावल और नाना पाटेकर फाइनल हैं। दोनों भाग साल 2020 और 2021 में लगातार रिलीज होंगे, जिनकी शूटिंग इस साल के आखिर में शुरू हो जाएगी। फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम शुरु हो चुका है।

फिल्म पर बात करते हुए पीटीआई से निर्माताओं ने कहा, 'हम लोग वेलकम 3 और वेलकम 4 लगातार बनाने की सोच रहे हैं। हम जल्द ही इनकी शूटिंग भी शुरू कर देंगे। फिल्म के कलाकार वही रहेंगे, जो इसमें दिखते रहे हैं। वेलकम 3 और 4 को अहमद खान डाइरेक्ट करेंगे। जबकि जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, नाना पाटेकर और परेश रावल जैसे कलाकार फाइनल हैं।'

Welcome 3

बता दें, वेलकम और वेलकम बैक का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया था। लेकिन अब इसकी डोर अहमद खान संभालने वाले हैं। साल 2007 में रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म 'वेलकम' में अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, अनिल कपूर, नाना पाटेकर, परेश रावल मुख्य किरदारों में थे.. फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। जिसके बाद इसे फ्रैंचाइजी का रूप दे दिया गया।

खास बात है कि इस फिल्म में कॉमेडी के साथ साथ एक्शन भी नजर आएगा। बताया जा रहा है दर्शकों ने जैसा एक्शन मिशन इम्पॉसिबल में देखा है, कुछ वैसा ही एक्शन वेलकम 3 और 4 में देखने को मिलेगा। यह पहली बार होगा जब 'वेलकम' फ्रेंचाइजी में एक्शन को प्रमुखता से पेश किया जाएगा।

यहां जानें और किन किन फिल्मों के सीक्वल पर हो रही है चर्चा-

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X