#Viral: ये किस सुपरस्टार की शादी का कार्ड है...बधाई....#Mubarakan
एक शादी का कार्ड वायरल हो रहा है और सब बधाईयां दे रहे हैं। इसे शेयर किया है अनिल कपूर ने। दरअसल, ये शादी का कार्ड है उनकी अगली फिल्म के नाम। जिसकी थीम है शादी।
फिल्म की स्टारकास्ट फाइनल हो चुकी है और अनिल कपूर - अर्जुन कपूर के साथ इस फिल्म में दिखेंगी इलियाना डीक्रूज़ और अथिया शेट्टी।

फिल्म में अनिल कपूर और अर्जुन कपूर चाचा भतीजा बने हैं लेकिन दोनों के परिवार झगड़े में रहते हैं और बस लड़ते रहते हैं। फिर ये दोनों चाचा भतीजा पहुंचते हैं यूरोप, एक फैमिली वाली शादी में जहां ये आमने सामने के घरों में रूकते हैं और एक दूसरे को परेशान करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। वैसे फिल्म रॉम कॉम होगी।जानिए कुछ आने वाली रोमांटिक फिल्मों के बारे में -
बार बार देखो
फिल्म 9 सितंबर को रिलीज़ हो रही है और ट्रेलर जहां एक अच्छे प्लॉट का वादा कर रहा है, वहीं एक ढीली सी कहानी का भी हिंट दे रहा है। हालांकि केवल तीन मिनट का ट्रेलर देखकर, फिल्म के बारे में कुछ भी कयास लगा लेना गलत है और ट्रेलर इतना भी बुरा नहीं है कि फिल्म से उम्मीदें ना की जा सकें।
[कैटरीना पर इसलिए नहीं सूट करता काला चश्मा]
बरेली की बर्फी
फिल्म का नाम है बरेली की बर्फी और इसकी कास्ट होगी आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव और कृति सैनन। तीनों शानदार एक्टर और नई पीढ़ी का रोमांस। फिल्म यूपी में सेट होगी और फिल्म में आयुष्मान प्रिंटिंग प्रेस चलाने के मालिक बनेंगे और राजकुमार राव लेखक। वहीं कृति आज़ाद ख्यालों वाली लड़की बनेंगी।
ऐ दिल है मुश्किल
फिल्म में ऐश्वर्या राय और अनुष्का शर्मा, दो हीरोइनें हैं, वहीं रणबीर इकलौते हैंडसम हंक हैं। अब इन तीनों का क्या कनेक्शन है, ये तो अभी कोई नहीं भांप पाया है लेकिन जानने वाले कह रहे हैं कि फिल्म टिपिकल धर्मा प्रोडक्शन्स फिल्म होगी। धूम, धड़ाका, नाच, गाना, रोमांस और ड्रामा।
फ्रीकी अली
पहली बात तो ये कि फिल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी एक ज़बर्दस्त क्रिकेटर बने हैं, गली वाले, जिनका टैलेंट एक शानदार गोल्फर पहचान लेता है और उसके बाद शुरू होती है एक गैंगस्टर के गोल्फर बनने की कहानी जो वाकई काफी मज़ेदार है। ऊपर से रोमांस वो एमी जैक्सन से कर रहे हैं।
राबता
सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन राब्ता फिल्म में साथ में काम कर रहे हैं और वहीं से दोनों की दोस्ती बढ़ी। हालांकि इन दोनों ने कभी भी ये नहीं स्वीकारा की दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन इंस्टाग्राम पर भी दोनों की साथ में कई तस्वीरें आई। फिल्हाल फिल्म किस बारे में है पता नहीं।
काबिल
सलमान ने 90 के दशक में बुलंद नाम की एक फिल्म की शूटिंग की थी - अपनी गर्लफ्रेंड सोमी अली के साथ (वही सोमी अली जिन्होंने कहा था कि सलमान ने गुस्से में उनके सर पर कोला बोतल मारी थी)। खैर, फिल्म 80 प्रतिशत पूरी हो चुकी थी लेकिन कभी रिलीज़ नहीं हुई। और अब ऋतिक रोशन की काबिल की कहानी भी सेम बताई जा रही है।
ओके जानू
फिल्म में श्रद्धा कपूर और आदित्य कपूर की जोड़ी लिव इन रिलेशनशिप पर बात करती दिखेगी। ये फिल्म तमिल सुपरहिट फिल्म ओके कादल कनमनी की रीमेक है।
बेफिक्रे
अब जिस फिल्म के हर पोस्टर पर फ्रेंच किस हो उसके रोमांस के बारे में क्या कहा जाए।
बदरीनाथ की दुल्हनिया
फिल्म हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया का सीक्वल है पर सीरीज़ की तरह। मतलब नई कहानी और पुराना रोमांस!
हाफ गर्लफ्रेंड
चेतन भगत की नॉवेल पर बनी इस फिल्म में अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर एक साथ दिखाई देंगे।
डियर ज़िंदगी
फिल्म में शाहरूख खान आलिय भट्ट के लव गुरू बने हैं। कुछ और चाहिए क्या!
मिर्ज़िया
फिल्म पीरियड ड्रामा है और इसे रंग दे बसंती फेम राकेश ओमप्रकाश मेहरा डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म से अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर डेब्यू कर रहे हैं।
मेरी प्यारी बिंदु
आयुष्मान खुराना इस फिल्म में परिणीती चोपड़ा से रोमांस करते दिखेंगे। फिल्म सिंगर पत्नी और राइटर पति की कहानी है।
तुम बिन 2
फिल्म बीते ज़माने की मशहूर लव ट्रांएगल फिल्म का सीक्वल है।


Click it and Unblock the Notifications













