'प्रियदर्शन की फिल्मों को गरम मसाले की दरकार नहीं'

प्रियदर्शन के बारे में बात करते हुए अनिल कहते है की, प्रियदर्शन उन निर्देशकों में से नहीं हैं, जो प्रोमोशन के जरिए अपनी फिल्म को हिट कराते है। उनकी फिल्मों में हर वो चीज़ होती है जिसको आज का दर्शक देखना चाहता है। प्रियदर्शन की सबसे बड़ी अच्छाई ये है की उनकी फिल्में सधी हुई होती हैं। उनकी फिल्म में हर एक किरदार को अपना बेस्ट देने का मौका दिया जाता है।
अनिल ने ये भी कहा की इन दिनों इतने प्रोमोशन हो रहे है की इनके चलते उकताए दर्शक कई बार अच्छी फ़िल्में भी नहीं देखने जाते, उन्हें लगता है की इनको बस निर्माता पैसा फेंक के हिट कराना चाहते है साथ ही उन्होंने ये भी कहा की कई बार ऐसा देखने को मिलता है की किसी फिल्म का प्रोमोशन तो बहुत बड़े स्तर पर हुआ लेकिन उसने अपेक्षित परिणाम नहीं दिए।
प्रोमोशन के विषय में अलग सोंच रखने वाले अनिल मानतें है की शुरू से लेकर अंत तक सिर्फ अभिनय और निर्देशन ही वो वजह है जो किसी फिल्म को हिट कराता है और इस के बाद प्रोमोशन अपना रंग दिखाता है। उन्होंने इस बात की ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा की मुझको लगता है की इन सब के चलते तेज का प्रोमोशन सही दिशा में हो रहा है।
गौरतलब है की फिल्म तेज में अनिल कपूर एक कपूर एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड पुलिस अधिकारी का किरदार अदा कर रहे है। साथ ही फिल्म में अजय देवगन और कंगना रनावत भी महत्त्वपूर्ण भूमिका में है। फिल्म एक एक्शन थ्रीलर फिल्म है जिसे कई खूबसूरत लोकेशन पर शूट किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications