फैन साथ में चाहता था फोटो, अनिल कपूर ने कर दी बेइज्जती? Video देखकर भड़के लोग!

Anil Kapoor Viral Video- सोशल मीडिया पर अनिल कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है और लोग यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि उन्होने ऐसा किया।
दरअसल अनिल कपूर कपूर के साथ एक फैन फोटो क्लिक करवाना चाहता था लेकिन उसको ये नहीं पता था कि अनिल कपूर का रिएक्शन ऐसा होगा। बता दें कि अनिल कपूर इस दौरान फोटोग्राफर्स के सामने थे कि अचानक एक शख्स उनके बगल में खड़े होने के लिए भागता है।
जैसे ही वो अनिल कपूर के पास पहुंचा तो अनिल कपूर वहां से भाग निकले। वो इतने झटके से भागे कि लोग हैरान हो गए और किसी को यकीन नहीं हुआ कि ये क्या हो रहा है। इसके बाद लोग अनिल कपूर पर भड़के हुए हैं और कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
अनिल कपूर हो रहे हैं ट्रोल
लोग इस वीडियो पर भड़के हैं और अनिल कपूर को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ''भाई क्या फ़ायदा इतनी बेज्जती होने के बाद भी तुम उसके साथ फोटो खिंचवाना चाहते हो।'' एक ने लिखा, ''ये फिल्म स्टार्स खुद को क्या समझते हैं।'' एक ने लिखा, ''यही फर्क है शाहरुख खान और बाकी सभी में।'' एक ने लिखा, ''अनिल के दो चार जूते चपकाने थे।'' एक ने लिखा, ''ये है इनकी असलियत।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट
अनिल कपूर इस उम्र में भी शानदार काम कर रहे हैं और लोग उनको काफी पसंद करते हैं। इस वक्त वो एक फिल्म का हिस्सा हैं जिसका नाम 'वेलकम टू द जंगल' है। इस फिल्म में कई स्टार्स हैं और अनिल कपूर भी इस फिल्म में दिखने वाले हैं।
फिलहाल आप देखिए उनका ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications











