Birthday Special- वन नाइट स्टैंड के दौरान सन्नी भी हुईं अनिल पर फिदा!

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर अनिल कपूर आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं लेकिन मजाल है कि कोई उन्हें देखकर, उनसे मिलकर इस बात का अंदाजा लगा सके कि उनकी उम्र 60 के करीब पहुंच गयी है। अनिल कपूर एक व्यवस्थित व बहुत ही स्ट्रिक्ट लाइफस्टाइल जीते हैं और इसमें उन्हें किसी की दखलअंदाजी पसंद नहीं। सुबह उठकर वर्काउट करने से लेकर दिन भर के खानपान में अनिल कपूर बहुत ही स्वास्थ्यकारी चीजें शामिल करते हैं।

अनिल कपूर के सबसे करीबी दोस्त हैं अनुपम खेर जो कि अनिल कपूर के टीवी शो 24 में भी उनके साथ नज़र आए थे। अनुपम खेर हमेशा ही अनिल कपूर की तारीफ करते दिखे हैं। उनका कहना है कि अनिल कपूर जैसा इंसान व दोस्त मिलना बेहद मुश्किल है।

यूं तो अनिल कपूर के चाहने वालों वे फैंस की संख्या में कोई कमी नहीं है, लेकिन आज भी बॉलीवुड की खूबसूरत सुंदरियां अनिल कपूर के साथ परदे पर नज़र आने के लिए उत्सुक दिखती हैं। हाल ही में बॉलीवुड में एंट्री करने वाली एडल्ट फिल्म स्टार सन्नी लियोन भी हैंडसम अनिल कपूर की तारीफ करती दिखीं। सन्नी लियोन अपनी फिल्म वननाइट स्टैंड की शूटिंग कर रही थीं और उसी वक्त अनिल कपूर भी सेट पर पहुंच गये। सन्नी लियोन अनिल कपूर को देखकर बेहद खुश हुईं और उन्होंने ट्वीट किया

तो बॉलीवुड के इस सदाबहार एक्टर अनिल कपूर को हमारी तरफ से औ आप सभी की तरफ से जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। उम्मीद है कि आने वाले सालों में भी अनिल कपूर के फैंस की तादाद इसी तरह बढ़ती जाएगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X