Bigg Boss OTT 3 के नए होस्ट का हुआ ऐलान, करण -सलमान नहीं, इस दिग्गज एक्टर ने जीती कुर्सी की दौड़

Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3 Host: बिग बॉस ओटीटी टेलीविजन के सबसे विवादित शोज में से एक रहा है। इसके दो सीजन आ चुके हैं और मेकर्स अब तीसरे सीजन की तैयारी में हैं। पहले सीजन को जहां करण जौहर ने होस्ट किया था, दूसरे सीजन को सलमान ने लेकिन अब तीसरे सीजन के लिए एक नया चेहरा सामने आया है।

जियो सिनेमा ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर एक नए होस्ट का टीजर जारी किया। 25 सेकंड के एक वीडियो में लाल रंग के जूते पहने एक आदमी को स्टाइल में चलते हुए दिखाया गया है। फिर वो शख्स सीटी बजाता है और कुर्सी मंगाता है। फिर पीछे शख्स कहता है- 'झक्कास' तो वो होस्ट कहता है-'बहुत हो गया रे झक्कास, करते हैं ना कुछ और खास'।

वीडियो से यह भी पता चला कि शो जून में स्ट्रीमिंग शुरू करेगा। हालांकि, प्रीमियर की तारीख का खुलासा होना बाकी है। प्रोमो शेयर करते हुए, जियो सिनेमा ने लिखा, "बिग बॉस ओटीटी के नए सीजन के लिए एक नया होस्ट! और बिग बॉस की तरह, इनकी आवाज़ ही काफी है।

घोषणा के तुरंत बाद, प्रशंसकों ने प्रोमो के कमेंट सेक्शन में अपनी उत्सुकता व्यक्त की। एक फैन ने लिखा, "बीबी का नायक।" अनिल कपूर पहली बार होस्ट के तौर पर शो करेंगे। यह देखना दिलचस्प होगा कि वह रियलिटी शो में क्या नया एलीमेंट लाते हैं। हालांकि अब निर्माताओं ने पुष्टि की है कि इस बार अनिल कपूर विवादास्पद शो की मेजबानी करेंगे, लेकिन अप्रैल में ऐसा नहीं था।

अप्रैल में, प्रोडक्शन हाउस एंडेमोल शाइन इंडिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर बिग बॉस ओटीटी 3 की घोषणा की। प्रोडक्शन हाउस ने एक पोस्टर शेयर किया, जिसमें अनिल कपूर नहीं बल्कि सलमान खान दर्शकों की ओर इशारा करते हुए पूछते हुए नज़र आए, "आप बिग बॉस ओटीटी में किसे देखना चाहते हैं।" हालांकि, बाद में पोस्ट को हटा दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X