अनिल कपूर ने लिया कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज, बोले 'घर में रहो सुरक्षित रहो'
कोरोना वायरस के दूसरे स्ट्रेन को लेकर इस समय देश भर में हाहाकार मचा हुआ है और लगातार लाखों केस सामने आ रहे हैं। साल 2020 की तरह है सबकुछ धीरे धीरे बंद हो रहा है और कई राज्य सरकारें फिर से लॉकडाउन लगाने के लिए देख रहीं हैं। ऐसे में सबसे अच्छी बात ये है कि लगातार वैक्सिनेशन हो रहें हैं और इस समय सुपरस्टार अनिल कपूर की एक तस्वीर सोशल मी़डिया पर वायरल हो रही है।
बता दें कि अनिल कपूर ने कोरोना की दूसरी वैक्सीन ले ली है और इसको लेकर उन्होने पोस्ट किया है। कुछ समय पहले अनिल कपूर ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली थी।

इस तस्वीर में वैक्सीन लगवाते हुए अनिल कपूर दिखाई दे रहे हैं और उन्होने लिखा है कि.. 'दूसरी डोज पूरी की।' सिर्फ अनिल कपूर की नहीं बल्कि कई सितारों को अभी कोरोना की दूसरी डोज लेनी है।
गौरतलब है कि इंडस्ट्री में एक के बाद एक कई सितारे इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ रहे हैं और कुछ समय पहले पता चला था कि सुपरस्टार आमिर खान समेत परेश रावल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जैसे सितारे भी इस वायरस से जूझ रहे हैं।
हालांकि अब वो पूरी तरह से ठीक हैं और उनका इलाज पूरा हो गया है। इस नए स्ट्रेन के चलते इंडस्ट्री के साथ साथ थिएटर्स में फिर से ताले लगना शुरु हो गया है और कई फिल्मों की शूटिंग्स रुक गई हैं। कुछ फिल्मों जो कि इस साल रिलीज होने वाली थीं उनको फिर से अनिश्चित काल तक टाल दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications