#Final: एक सुपरफ्लॉप के बाद सीधा आमिर खान से टक्कर...GOLD के लिए!
आमिर खान की दंगल बायोपिक को टक्कर देने के लिए एक और स्पोर्ट्स बायोपिक आ रही है। और वो भी बाप बेटे की कहानी। अभिनव बिंद्रा बायोपिक।
पिछले साल अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर ने मिर्ज़िया नाम की फिल्म से डेब्यू किया था। फिल्म तो खैर किसी ने देखी नहीं। लेकिन हर्षवर्धन कपूर को सब जानते हैं, उनकी कंट्रोवर्सी के कारण।
चाहे वो रिपोर्टर्स के सामने जूते मुंह पर दिखाते हुए बैठना रहा हो या फिर दिलजीत दोसान्ज्ह को डेब्यू अवार्ड मिलने पर चक चक करना हो। हर्षवर्धन कपूर ने लाइमलाइट बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी।

अब वो अगली फिल्म विक्रमादित्य मोटवानी के साथ कर रहे हैं जिसका नाम है भावेश जोशी। इसके अलावा हर्षवर्धन कपूर और अनिल कपूर को एक साथ अभिनव बिंद्रा बायोपिक के लिए अप्रोच किया गया है।
यानि कि एक और ओलंपिक गोल्ड मेडल की कहानी। हाल ही में गोल्ड जीतने की कहानी दंगल में सबने देखी है। अब हर्ष इस फिल्म से कितनी टक्कर ले पाते हैं ये देखना होगा।
वहीं उनका सामना कुछ और फिल्मों से भी होगा, जिससे उनकी तुलना ज़रूर की जाएगी -


Click it and Unblock the Notifications