रोमांस में आज भी अनिल का जवाब नहीं, गिफ्ट की 64 किलो की अंगूठी
अनिल कपूर बॉलीवुड के उन अभिनेताओं मे से हैं, जिनके करियर में उम्र कभी बाधा नहीं बन पाई। अनिल आज भी उतने ही जवां और रोमांटिक हैं, जितने सालों पहले की फिल्मों में दिखा करते थे। जी हां, तभी तो अनिल अपनी गर्लफैंड को एक, दो नहीं बल्कि 64 किलो की अंगूठी गिफ्ट कर रहे हैं। अनिल का यह नायाब तोहफा देखकर आप भी हतप्रभ रह जाएंगे।
अनिल कपूर ने अपनी गर्लफ्रेंड को ऐसा नायाब तोहफा दिया जिसे देखकर सब हैरान हो जाएंगे। लेकिन असल में बात ऐसी है कि यहां बात रियल नहीं बल्कि रील लाइफ की हो रही है। यह सीन है फिल्म वेलकम बैक की। जहां, मजनू भाई बने अनिल कपूर को 64 किलो की अंगूठी अपनी प्रेमिका को गिफ्ट करना है। आपको बता दें, इस सीन के साथ ही फिल्म ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना लिया है।
फिल्म में एक सीन ऐसा है जहां अनिल कपूर अपनी गर्लफ्रेंड को एक अंगूठी गिफ्ट करते हैं। फिल्म में जिस अंगूठी का इस्तेमाल किया गया, वह दुबई में एक ज्वेलरी शोरूम में ट्राली पर रखी गया थी। यह अंगूठी 64 किलो की है। दुबई के गोल्ड मार्केट जब शूटिंग के दौरान डायरेक्टर बाज्मी की नजर इस अंगूठी पर गई, तो उनके दिमाग में यह आइडिया आया और उन्होंने इस अंगूठी को अपनी फिल्म में शामिल कर दिया। आपको बता दें, 64 किलो की यह अंगूठी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल है।
निर्देशक ने बताया कि, सिर्फ एक दिन का समय होने की वजह से शूटिंग के दौरान एक खान सिक्योरिटी रखी गई थी। साथ ही वहां काफी भीड़ इकट्ठी हो गई थी। बज्मी ने बताया कि शूटिंग खत्म होते ही अंगूठी को सही सलामत दुकान पर पहुंचाना था। बहरहाल, हमें फिल्म में अब इस कॉमेडी सीन का इंतजार रहेगा, जिसके लिए निर्देशक ने इतना खतरा मोल लिया।
आपको बता दें, अनिल जब यह सीन शूट कर रहे थे तो सबकी हंसी रूक ही नहीं रही थी। बताया जा रहा है कि फिल्म में यह सीन बेहद कॉमिक ढ़ंग से फिल्माया गया है।


Click it and Unblock the Notifications
