विद्या बालन की फिल्म 'नीयत' को लेकर अनिल कपूर ने दिया बड़ा बयान, एक्टिंग को लेकर की जमकर तारीफ

Anil Kapoor to Vidya Balan's film 'Niyat: बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन चार साल बाद थ्रिलर फिल्म 'नीयत' से बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। यह फिल्म कल यानी 7 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। दर्शकों के लिए रिलीज करने से पहले निर्माताओं ने हाल ही में मुंबई में 'नीयत' की एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस स्क्रीनिंग में फिल्म देखने के बाद अनिल कपूर ने विद्या बालन की जमकर तारीफ की है।
नीयत की खास स्क्रीनिंग-
दरअसल फिल्म की इस खास स्क्रीनिंग में अभिनेता अनिल कपूर समेत इंडस्ट्री के तमाम दिग्गज एक्टर्स शामिल हुए। सस्पेंस ड्रामा देखने के बाद, अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर फिल्म का रिव्यू किया, जिसमें उन्होंने विद्या बालन की आगामी फिल्म की जमकर तारीफ की।
अनिल कपूर ने 'नीयत' को लेकर अपने विचार सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किए। अभिनेता ने फिल्म की काफी प्रशंसा की और इसे एक मास्टरपीस बताया। अनिल कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन में 'नीयत' का एक पोस्टर शेयर किया और लिखा कि ऐसी फिल्म बनाने के लिए पूरी टीम स्टैंडिंग ओवेशन की हकदार है।
अनिल कपूर का खान नोट-
अनिल कपूर ने पोस्ट को कैप्शन दिया, 'आज रात नीयत की सिनेमाई प्रतिभा देखी। इसके पीछे की शानदार टीम को खड़े होकर अभिनंदन।' अनिल कपूर वहीं नहीं रुके उन्होंने आगे विद्या बालन के अभिनय की भी तारीफ की और लिखा, 'विद्या बालन आपको स्क्रीन पर देखना हमेशा ही बेहतरीन होता है। इसके पीछे की बेहतरीन टीम, जिसमें विद्या बालन, अनु मेनन और अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट शामिल हैं, सभी को खड़े होकर अभिनंदन। आपने एक शानदार फिल्म बनाई है, जो सभी के दिलों पर अमिट छाप छोड़ेगी।'
विद्या बालन की फिल्म-
आपको बता दें, विद्या बालन लंबे अरसे बाद इस फिल्म से सिनेमाघरों में वापसी करने वाली हैं। उनको आखिरी बार साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'मिशन मंगल' में देखा गया था। 'नीयत' की बात करें तो यह स्पाई थ्रिलर फिल्म 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो और अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म में राम कपूर, राहुल बोस, दीपानिता शर्मा, शशांक अरोड़ा, शहाना गोस्वामी, नीरज काबी और अमृता पुरी जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। 'नीयत' का निर्देशन अनु मेनन ने किया है।


Click it and Unblock the Notifications