अनिल के लिए वजन घटा रही हैं टिस्का चोपड़ा
अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा ने खुलासा किया है कि अनिल कपूर ने अपनी शुरुआती टीवी प्रस्तुति '24' के लिए उन्हें वजन कम करने को प्रेरित किया। चूंकि वे मानते हैं कि अच्छा दिखना और अच्छा काम एक-दूसरे के पूरक हैं।
गुरुवार को शो के प्रोमो लांच के मौके पर 39 वर्षीय टिस्का ने कहा, "उन्होंने हमेशा मुझे उत्साहित किया। वह आए और मुझे एक नाटक में देखने के बाद उन्होंने कहा, "तुम अच्छा काम करती हो और इसे जारी रखो। उसके बाद जब मुझे उनके साथ शो में लिया गया तो उन्होंने मुझसे कहा, "अगर तुम वजन कम कर लो तो बेहतर काम करोगी। कड़ी मेहनत, अच्छा दिखना, अच्छा अभिनय, यही तो मंत्र है।"
उन्होंने कहा, "मैंने अचानक सुबह 8 बजे एक एसएमएस पाया, आहार कैसा चल रहा है? और मेरा पूरा दिन खाना बंद हो गया।"
'24' में अनिल आतंक विरोधी इकाई के प्रमुख, जय सिंह की भूमिका में हैं जबकि टिस्का उनकी पत्नी का किरदार निभा रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
