..................... फैंस ने कहा, अनिल कपूर को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बना दो | Anil Kapoor epic reply for fans suggesting him to be the next CM of Maharashtra - Hindi Filmibeat

''अनिल कपूर को ही महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बना दो''- फैंस ने कहा, अनिल कपूर ने दिया मजेदार जवाब

महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस बात को लेकर भाजपा और शिवसेना के बीच खींचतान जारी है। ऐसे में सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने स्थिति का मजा लेते हुए लिखा- जब तक महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री तय नहीं हो जाता है तब तक के लिए अभिनेता अनिल कपूर को मुख्यमंत्री बना देना चाहिए। बता दें, 2001 में आई फिल्म नायक- द रियल हीरो में अनिल कपूर एक दिन के मुख्यमंत्री बने थे और इस रोल में लोगों ने उन्हें खूब पसंद किया था। फिल्म में अनिल कपूर एक दिन में महाराष्ट्र की दशा बदलते हुए दिखे थे।

बहरहाल, उसी फिल्म को याद करते हुए एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा- 'महाराष्ट्र में जब तक कोई रास्ता नहीं निकलता तब तक अनिल कपूर को ही मुख्यमंत्री बना कर देख लेते हैं। पर्दे पर उनके एक दिन का कार्यकाल पूरे देश ने देखा है और सराहा है। देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे क्या सोच रहे हैं ??'

Anil Kapoor

सोशल मीडिया पर यह ट्विट जमकर वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं, बल्कि इस ट्विट ने अनिल कपूर का ध्यान भी आकर्षित किया। अभिनेता ने इस ट्विट पर मजेदार जवाब देते हुए लिखा- 'मैं नायक ही ठीक हूं।'

फिल्मों की बात करें तो अनिल कपूर की अगली फिल्म पागलपंती 21 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इस कॉमेडी फिल्म में अनिल कपूर के साथ जॉन अब्राहम, इलियाना डिक्रूज, सौरभ शुक्ला, अरशद वारसी दिखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X