'स्लीपर क्लास से फर्स्ट क्लास का सफर'- पत्नी सुनीता के जन्मदिन पर भावुक हुए अनिल कपूर, पोस्ट वायरल!
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के झक्कास कपूर यानि अनिल कपूर हमेशा अपनी शानदार फिटनेस को लेकर चर्चा में रहते हैँ। लेकिन इस समय वो एक पोस्ट को लेकर खबरों में छाए हैं जो कि उन्होने अपनी पत्नी सुनीता के लिए किया है। दरअसल उनकी पत्नी सुनीता आज जन्मदिन है और इस मौके पर काफी खास तरीके से अनिल कपूर ने उनको विश किया है। अनिल कपूर लिखते हैं कि....
'मेरी लाइफ का प्यार सिर्फ सुनीता के लिए.. ट्रेन के थर्ड क्लास कंपार्टमेंट्स से लेकर लोकल बस, रिक्शा से काली-पीली टैक्सी तक सफर करने, इकोनॉमी क्लास से लेकर बिजनेस क्लास तक इसके बाद फर्स्ट क्लास तक का उड़ने का सफर,

दक्षिण में कराइकुडी जैसे गांवों में छोटे-छोटे होटलों से निकलकर लेह और लद्दाख के टेंट तक... हम दोनों ने ये सब मुस्कुराहट और दिलों में बसे प्यार के साथ इतना सबकुछ कर डाला।


Click it and Unblock the Notifications