' स्लमडॉग से मिला पैसा दान किया'

अनिल ने बताया,'' स्लमडॉग से मैंने जो भी कमाया है वह सब प्लान इंडिया को दान कर दिया है। जब मैने यह फिल्म साइन की थी तभी यह मेरे कांट्रेक्ट में लिखा गया था। मैं चाहता हूं कि प्लान इंडिया के बच्चे और और सभी बेखर बच्चों को इससे फायदा पहुंचे। मुझे लगता है कि स्लमडॉग मिलिनयर की सफलता इन्ही बच्चों की दुआओं का फल है। हम सभी ने मुनाफे को ध्यान में रखकर यह फिल्म नही बनाई थी। मैं चाहता हूं कि इन बच्चों को एक आसरा दूं जिससे इनको एक पहचान मिले और बच्चों की तस्करी पर रोक लगे।''
अनिल ने इस बीच उन बच्चों के साथ रहने के लिए एक दिन का समय निकाला। वे इस संस्था से तीन सालों से जुड़े हुए है। इस बीच वे राजस्थान और मुम्बई के प्लान इंडिया के संस्थानों में जाकर उन बच्चों को शिक्षित करने के प्रोजेक्ट को देखकर आ चुके है।
वही अमिताभ द्धारा फिल्म के उपर दिए गए टिप्पणी पर अनिल ने कहा कि भारत एक जनतांत्रिक देश है यहां पर सभी को बोलने का अधिकार है जिस पर मैं कुछ नही कह सकता हूं!


Click it and Unblock the Notifications