अनिल कपूर की दरियादिली, मैनकाइन्ड फार्मा कंपनी के साथ सीएम रिलीफ फंड में दिए इतने करोड़!
इस वक्त जैसे हालात कोरोना वायरस के कारण चल रहे हैं उससे लगभग सभी लोग काफी परेशान हैं। भारत में सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र मुंबई में निकल रहे हैं जो कि सभी के लिए चौकाने वाली बात है। ऐसे में इंडस्ट्री के कुछ सितारे लगातार मदद के लिए सामने आ रहे हैं और इस वक्त सुपरस्टार अनिल कपूर का नाम भी सामने आ रहा है। पता चला है कि अनिल कपूर ने मैनकाइंड फार्मा कंपनी से हाथ मिलाया है और मिलकर एक करोड़ रुपए जुटाए हैं।
ये एक करोड़ रुपए अनिल कपूर महाराष्ट्र सीएम रिलीफ फंड में दान करेंगे। जैसे ही ये खबर आई लोग अनिल कपूर की काफी तारीफ कर रहे हैं और उनका कहना है कि देर से ही सही अभिनेता मदद को सामने आए हैं।

इसके अलावा सलमान खान, सोनू सूद, अजय देवगन और अमिताभ बच्चन जैसे सितारे भी मदद के लिए सामने आए हैँ। हाल ही में सारा अली खान ने कुछ ऐसा किया है कि सोनू सूद ने उनको धन्यवाद कहा है।

सितारे आ रहे हैं सामने
दरअसल सारा अली खान ने सोनू के फाउंडेशन में डोनेशन दिया है। इसके बाद उनकी काफी तारीफ हो रही है।

सलमान खान ऐसे कर रहे हैं मदद
बात करें सुपरस्टार सलमान खान की तो वो.. ना सिर्फ जरुरतमंदो को खाना पहुंचा रहे हैं बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिहाड़ी मजदूरों को पैसे से सहायता कर रहे हैं।

लड़ाई जीत सकते हैं
हालांकि इस समय सभी को साथ में आकर एक दूसरे की सहायता करने की जरूरत है और ऐसे ही हम ये लड़ाई जीत सकते हैं।

वर्कफ्रंट
अनिल कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय वो फिल्म तख्त को लेकर चर्चा में हैं लेकिन काम अभी रुका हुआ है।

शूटिंग्स रुकवा दी गईं
कोरोना के केस लगातार बढ़ने के बाद सरकार के द्वारा फिल्म की शूटिंग्स रुकवा दी गईं थीं और लोग इससे काफी डरे हैं।

पोस्टपोन करना पड़ा
इसके अलावा कुछ फिल्में ऐसी हैं जिनकी रिलीज डेट सामने आ चुकी थी लेकिन कोरोना के कारण इनकी डेट्स को पोस्टपोन करना पड़ा था।


Click it and Unblock the Notifications