डिजनी और अनिल कपूर बनाएंगे सोनम कपूर की खूबसूरत!
डिजनी और अनिल कपूर ने मिलकर रेखा की हिट फिल्म खूबसूरत का रीमेक प्रोड्यूस करने का फैसला किया है। इस फिल्म में जैसा कि पहले से ही लोगों को पता है अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर मुख्य भूमिका निभाएंगी। दि वॉल्ड डिजनी स्टूडियोज ने अनिल कपूर और रेहा कपूर के साथ मिलकर खबसूरत फिल्म का निर्माण करेंगे। फिल्म की शूटिगं भी शुरु हो चुकी है। फिल्हाल बीकानेर और राजस्थान में फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है और साल 2014 के मिडिल में खूबसूरत फिल्म रिलीज होगी।
खूबसूरत फिल्म का निर्देशन करेंगे शशांक घोष जो कि एक लेखक, एड फिल्म निर्देशक और यूथ म्यूसिक चैनल का क्रिएटिव हेड था। फिल्म की कास्ट में किरण खेर, रत्न पाठक शाह और आमिर रजा हुसैन जैसे बड़े बडे़ एक्टर शामिल हैं। खूबसूरत फिल्म की कहानी मिली (सोनम कपूर) के इर्द घूमती है जो कि बहुत ही मजे करने वाली और बिंदास रहने वाली लड़की है। मिली ही एक रॉयल फैमिली के परिवार में शामिल होकर उनकी जिंदगी ही बदल देती है। और उन्हें भी जिंदगी की खूबसूरती दिखा देती है।
डिजनी यूटीवी स्टूडियो के एमडी सिद्धार्थ रॉय कपूर का कहना है डिजनी ब्रांड हमेशा से ही कुछ कुछ ऐसी कहानियों पर फिल्में बनाता है जो कि परिवारों को भी पसंद आए। खूबसूरत फिल्म के जरिये अनिल कपूर जी के साथ जुड़ने से हम बहुत खुश और एक्साइटेड हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत ही बेहतरीन और एंटरटेनिंग है। अनिल कपूर के परिवार के साथ काम करने का एक्सपीरियंस बहुत ही बेहतरीन था।


Click it and Unblock the Notifications