अनिल कपूर हुए इस गंभीर बीमारी का शिकार, जल्द ही इलाज के लिए विदेश होंगे रवाना

बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता अनिल कपूर इस समय अपनी आने वाली फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा और टोटल धमाल को लेकर काफी ज्यादा बिजी हैं। इसी बीच एक खबर आई है जो कि उनके फैंस को काफी ज्यादा परेशान करने वाली है। दरअसल झक्कास कपूर एक गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं जिसका इलाज कराने के लिए वो जल्दी है जर्मनी जाने वाले हैं। बता दे कि उनके कंधो में समस्या हो गई जिसके कारण उनका कंधा पत्थर की तरह सख्त हो जाता है।

इस बीमारी को कैलशिफिकेशन ऑफ शोल्डर कहते हैं। अनिल कपूर ने बताया कि पिछले 2 साल से उनके दाहिने कंधे में कैल्शियम जमा हो रहा है और जिसकी वजह से उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है।

anil kapoor, अनिल कपूर

गौरतलब है कि फिल्मों की शूटिंग के चलते वो काफी बिजी थे इस कारण अभी तक इसको टाल रहे थे लेकिन वो सबकुछ खत्म करके अप्रैल में विदेश के लिए रवाना हो जाएंगें।

अनिल कपूर का कहना है कि उनको ये समस्या लगातार स्टंट करने से हुए लेकिन स्टंट भी करना फिल्म के लिए काफी ज्यादा जरूरी है। अगर स्टंट ना करें तो आप आगे भी नहीं बढ़ सकते हैं।

फिलहाल इस शुक्रवार यानि 1 फरवरी को उनकी फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा रिलीज हो रही है। इस फिल्म में उनके साथ सोनम कपूर और राजकुमार राव नजर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X