अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया अगले महीने करेंगी शादी?

आम तौर पर ऐसा होता नहीं है लेकिन फिर भी कभी-कभी हालात ऐसे हो जाते हैं तब छोटी बहन की शादी बड़ी से पहले करनी पड़ती है। खबर आ रही है कि अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर अगले महीने करन बलूनी से शादी करने जा रही हैं। रिया, सोनम से दो साल छोटी है लेकिन वह पहले शादी करके सैटल होने जा रही है। रिया और करन लंबे समय से डेटिंग कर रहे हैं और दोनों के परिवार भी इस रिश्ते के लिए तैयार हैं।

रिया कपूर ने शादी का फैसला कर लिया है लेकिन सोनम कपूर अभी शादी के बारे में सोच भी नहीं सकती हैं क्योंकि लंबे अरसे से संघर्ष करने के बाद सोनम का करियर पटरी पर आया है। ऐसे में वो शादी के बारे में दूर-दूर तक सोच नहीं सकती है। लेकिन रिया कपूर ना तो अभिनेत्री हैं, उनका काम निर्देशन का है जो कि शादी के बाद भी संभव है, ऐसे में उनकी शादी का फैसला उनके परिवार को सही लग रहा है। लेकिन अभी तक रिया की शादी की औपचारिक घोषणा रिया कपूर और करन के परिवार वालों ने नहीं की है।

मालूम हो कि रिया कपूर ने बतौर निर्देशिका पहली फिल्म आयशा बनायी थी जो कि साल 2010 में आयी थी, इस फिल्म में करन असिस्टेंट डायरेक्टर थे और उनकी बड़ी बहन सोनम कपूर अभिनेत्री थी लेकिन तमाम तामझाम के बावजूद फिल्म बॉक्सऑफिस पर औंधे मुंह गिर गयी। तो वहीं करन मियां सात हिंदुस्तानी से बतौर निर्देशक पर्दे पर कदम रखने जा रहे हैं।

आईये जानते हैं रिया कपूर के बारे में कुछ दिलचस्प बातें..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X