Pics: अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर आज करेंगी करण बूलानी से शादी, देखिए अनदेखी रोमांटिक तस्वीरें

अनिल कपूर और सुनीता कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर, 14 अगस्त को अपने बॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ सात फेरे लेने जा रही हैं। ये बेहद निजी समारोह है जिसके लिए जुहू स्थित अनिल कपूर का बंगला सज चुका है। रिया की बड़ी बहन सोनम कपूर पिछले महीने ही भारत लौट आई थीं वहीं उनके जीजू आनंद आहूजा भी मुंबई आ चुके हैं।

शादी की रस्में तीन दिन तक चलने की खबरें हैं लेकिन इनकी पुष्टि किसी ने नहीं की है। माना जा रहा है कि शादी में केवल कपूर परिवार और बूलानी परिवार और उनके कुछ करीबी रिश्तेदार रहेंगे। वहीं शादी के बाद रिसेप्शन की भी फिलहाल कोई सूचना नहीं है।

anil-kapoor-daughter-rhea-kapoor-wedding-today-see-her-unseen-pics-love-story-with-karan-boolani

रिया कपूर, सोनम कपूर की छोटी बहन हैं जिन्होंने अपना करियर शुरू किया था प्रोड्यूसर के तौर पर फिल्म आएशा के साथ। इसके बाद उन्होेंने अपनी बहन सोनम के ही साथ मिलकर Rheson नाम का एक ब्रांड भी लॉन्च किया है। रिया और करण ने अपने रिश्ते को लेकर हाल ही में खुलना शुरू किया था।

उनकी शादी की अचानक खबर सुनकर फैन्स जितना उत्साहित हैं, उतनी ही दिलचस्पी उन्हें अनिल कपूर के छोटे दामाद से मिलने की हैं। पहले देखिए, रिया और करण की कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें

13 साल पहले मुलाकात

13 साल पहले मुलाकात

करण बूलानी और रिया कपूर की मुलाकात, 13 साल पहले, सोनम कपूर स्टारर फिल्म आएशा के सेट पर हुई थी। इस फिल्म में करण बूलानी असिस्टेंट डायरेक्टर थे और रिया कपूर इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रही थीं। यहीं से रिया और करण की दोस्ती हुई।

साथ साथ बढ़े आगे

साथ साथ बढ़े आगे

रिया और करण ने एक ही साथ फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया। इसके बाद रिया एक प्रोड्यूसर के तौर पर आगे बढ़ने लगीं वहीं करण एक डायरेक्टर के तौर पर आगे बढ़ने। उनका रिश्ता भी साथ साथ आगे बढ़ने लगा।

शेयर करते हैं क्यूट तस्वीरें

शेयर करते हैं क्यूट तस्वीरें

रिया और करण एक दूसरे की क्यूट तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते रहते हैं। रिया के जन्मदिन पर करण ने उनकी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था काश मैं तुम्हारी ज़िंदगी इसकी आधी खुशी भी ला पाऊं, जितनी खुशी तुम मेरी ज़िंदगी में लेकर आई हो।

13 साल का रिलेशनशिप

13 साल का रिलेशनशिप

यूं तो रिया और करण का रिलेशनशिप 13 सालों का है लेकिन इन दोनों ने ही इसे सोशल मीडिया पर एलान किया था सोनम कपूर की शादी के दौरान, जब रिया की एक तस्वीर में करण ने कमेंट किया Mine. इस कमेंट को उनके रिलेशनशिप का अगला पड़ाव माना गया था।

उड़ने लगी शादी की अफवाहें

उड़ने लगी शादी की अफवाहें

करण बूलानी के इस कमेंट को इतनी तवज्जो मिली की रिया कपूर की शादी की अटकलें उड़ने लगीं। माना जा रहा था कि दोनों जल्दी ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे लेकिन इन सब खबरों का खंडन सोनम कपूर ने खुद किया। रिया कपूर इसके बाद अपनी फिल्म वीरे दी वेडिंग में व्यस्त हो गई थीं।

परिवार को भी पसंद

परिवार को भी पसंद

करण बूलानी को रिया का परिवार भी काफी पसंद करता है। रिया ने जब से करण को अपने परिवार से मिलवाया, तब से करण उनके परिवार का हिस्सा हैं। सोनम कपूर के लिए वो भाई जैसे हैं। वहीं करण की छोटी बहन भी सोनम की काफी अच्छी दोस्त बन चुकी हैं।

साथ में छुट्टियां

साथ में छुट्टियां

करण और रिया साथ में कई बार छुट्टियां मनाते देखे गए हैं जिसका गवाह है इनका इंस्टाग्राम अकाउंट। वहीं 2019 में कपूर परिवार के फैमिली हॉलीडे में भी करण शामिल थे। पूरे परिवार ने एक साथ मिलकर नए साल का स्वागत किया था।

शूट कर चुके हैं एड

शूट कर चुके हैं एड

करण बूलानी और रिया कपूर एक साथ एक एड फिल्म की शूटिंग भी कर चुके हैं। फैन्स ने इस एड फिल्म को काफी पसंद किया था और दोनों साथ में काफी क्यूट लग रहे थे।

परिवार में स्वागत

परिवार में स्वागत

कपूर परिवार आज आधिकारिक रूप से करण बूलानी का अपने परिवार में स्वागत करने जा रहा है। यानि कि वो अनिल कपूर - सुनीता कपूर के छोटे दामाद और खुशी कपूर - जान्हवी कपूर - अंशुला कपूर - जहान कपूर के जीजू बनकर परिवार में आधिकारिक रूप से मिस्टर रिया कपूर के तौर पर एंट्री लेने जा रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X