अनिल कपूर ने छोटी बेटी रिया कपूर के साथ किया शानदार डांस, वीडियो वायरल

14 अगस्त को अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर बॉयफ्रेंड करण बूलानी संग शादी के बंधन में बंध गईं। दोनों की शादी और रिसेप्शन से ढेर सारी फोटो वीडियो आए। इनमें से एक वीडियो है जिसे फिल्ममेकर फराह खान ने शेयर किया है। इस वीडियो में अनिल कपूर बेटी रिया कपूर के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और धड़ल्ले से ये क्लिप वायरल भी हो रहा है।

सोनम कपूर की फिल्म खूबसूरत के गाने अभी तो पार्टी शुरू हुई है पर अनिल कपूर रिया कपूर के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। रिया ने जहां व्हाइट आउटफिट रिसेप्शन में कैरी किया तो वहीं अनिल कपूर जबरदस्त आउटफिट्स में एक बार फिर यंग और फिट नजर आए।

Anil Kapoor

फराह खान ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, लव दिस मैन। अनिल कपूर सबसे शानदार पिता हैं। ये हैं बेस्ट बेटी और पिता का डांस वीडियो। अनिल कपूर का ये कूल अंदाज काफी पसंद आया। वीडियो में दोनों पिता और बेटी की मस्ती को फैंस ने पसंद किया।

बता दें रिया कपूर ने बहुत ही सिंपल तरीके से शादी की। जहां न बैंड बाजा, न ही संगीत और न ही मेंहदी की रस्म। रिया कपूर की शादी में बहन सोनम कपूर और जीजा आनंद आहूजा भी नजर आए। अर्जुन कपूर से लेकर बोनी कपूर, शनाया कपूर, अंशुला कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर समेत तमम स्टार्स इस शादी में शामिल हुए।

रिया कपूर और करण बूलानी के साथ को 12-13 साल हो चुके हैं। दोनों ने कई फिल्मों के लिए साथ में काम भी किया है। करण एक बिजनेसमैन हैं जो मुंबई में रहते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X