बंद नहीं हुई है अभिनव बिंद्रा की बायोपिक- अनिल कपूर ने कर डाला धमाकेदार ऐलान
सुपरस्टार अनिल कपूर ने काफी समय चली आ रही एक अफवाह को विराम देते हुए ये बता दिया है कि उनके बेटे हर्षवर्धन कपूर स्टारर फिल्म अभिनव बिंद्रा डिब्बा बंद नहीं हुई है। गौरतलब है कि फिल्म को लेकर साल 2017 में ऐलान किया गया था लेकिन इसके बाद से कभी इसके बारे में नहीं सुना गया और ना ही इस फिल्म को लेकर शुरुआत हुई। खबर आई थी कि फिल्म अब नहीं बनेगी।
लेकिन झक्कास कपूर ने हाल ही में एक ट्वीट किया है और खुशखबरी दी है। अनिल कपूर ने लिखा..'महान कहानियां दुनिया के सामने थो सा वक्त तो लगता ही है।

ये दुनिया जल्द अभिनव बिंद्रा के शानदार जीवन को बड़े पर्दे पर देखेगी तो निश्चित ही उससे से प्रेरणा लेगी। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है लेकिन मैं बहुत ज्यादा उत्साहित हूं।'
इसके साथ उन्होने तस्वीरें साझा की है जिसमें उनके साथ अभिनव बिंद्रा और उनके पिता अप्जित सिंह बिंद्रा नजर आ रहे हैं। इसके अलावा ये पोस्ट करते हुए अनिल कपूर ने अपने बेटे हर्षवर्धन कपूर को टैग किया है। बता दें कि हर्षवर्धन एक बेहतरीन एक्टर है। इसके पहले भी कई बायोपिक्स हैं जो कि धमाल मचा चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











