अनिल कपूर ने अपनी अगली फिल्म का शिमला शेड्यूल पूरा किया; टीम के साथ शेयर की तस्वीर
अनिल कपूर इस समय बैक टू बैक फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। अभी हाल ही में, अभिनेता ने दो बड़े प्रोजेक्ट, थार और फाइटर की घोषणा के लिए सुर्खियां बटोरीं हैं। वहीं अब इंटरनेट पर उनका नया पोस्ट वायरल हो रहा है। अनिल कपूर ने अपनी आगामी फिल्म की शिमला शेड्यूल को पूरा कर लिया है।
एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी टीम के साथ एक तस्वीर साझा की है और लिखा, "शिमला में शेड्यूल रैप !!! अब हम रेगिस्तान में जाएंगे!".. बता दें, उनकी चल रही इस प्रोजेक्ट पर अभी तक कुछ भी सामने नहीं आया है।

हालांकि, एक सूत्र ने खुलासा किया, "अनिल कपूर एक शूटिंग में व्यस्त हैं। वह एक साथ कई परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं। अपने सुपर रोमांचक आगामी प्रोजेक्ट के दो सप्ताह के शिमला शेड्यूल को पूरा करने के बाद, अभिनेता अब राजस्थान में दूसरे शेड्यूल के लिए तुरंत रवाना होंगे।"
आने वाली फिल्मों की बात करें तो, अनिल कपूर साल 2022 और 2023 में बैक टू बैक लगभग पांच फिल्मों में दिखने वाले हैं। इन फिल्मों में शामिल है जुग जुग जीयो, एनिमल, थार और फाइटर। जुग जुग जीयो 24 जून 2022 को रिलीज हो रही है, एनिमल 2 अक्टूबर 2022 को, फाइटर की रिलीज डेट है 28 सितंबर 2023.. जबकि थार को लेकर फिलहाल कुछ घोषणा नहीं की गई है।


Click it and Unblock the Notifications