रेस 3 के सेट पर हुआ धमाल..सलमान सहित सबने मनाया अनिल कपूर का जन्मदिन
24 दिसंबर को अपने जन्मदिन के दिन अनिल कपूर रेस 3 की शूटिंग में व्यस्त थे। अनिल कपूर ने अपने जन्मदिन एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो सेट पर केक काटकर सलमान खान को खिलाते नजर आ रहे हैं।
उन्होंने अपनी ट्वीट के कैप्शन में लिखा कि "कौन कहता है कि सेट पर जन्मदिन मनाना बोरिंग होता है।मेरे जन्मदिन को @SKFonline और @tipsofficial ने खास मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सबको मेरा प्यार और धन्यवाद।" अनिल कपूर जन्मदिन पर दिए गए सरप्राइज पार्टी से काफी खुश थे।

आपको बता दें कि रेस 3 में अनिल कपूर सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इसके पहले भी अनिल कपूर रेस फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। सलमान खान और अनिल कपूर नो एंट्री, युवराज और बीवी नंबर 1 जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
ऐसी भी खबरें आ रही थी कि फिल्म में अनिल कपूर सलमान खान के पिता के किरदार में नजर आएंगे लेकिन अनिल कपूर ने अपने एक बयान में कहा था कि "फिल्म में वो सलमान खान या अमिताभ बच्चन के पिता का किरदार निभाने या रणवीर सिंह के भाई का किरदार निभाने में कोई संकोच नहीं करेंगे।"


Click it and Unblock the Notifications