अनिल कपूर - श्रीदेवी की मिस्टर इंडिया को 33 साल पूरे, बताया - यूं निपटा था दो सुपरस्टार्स का झगड़ा
अनिल कपूर और श्रीदेवी की ब्लॉकबस्टर फिल्म मिस्टर इंडिया की रिलीज़ को 33 साल पूरे हो गए हैं और इस मौके पर अनिल कपूर ने एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में था फिल्म का गाना ज़िंदगी की यही रीत है।
पोस्ट शेयर करते हुए अनिल कपूर ने लिखा - मिस्टर इंडिया को 34 साल पूरे हो गए हैं। मिस्टर इंडिया मेरे लिए बहुत ही अहम फिल्म रहेगी।

अनिल कपूर ने लिखा - मुझे आज भी याद है कि 34 साल पहले जब हमने मिस्टर इंडिया का सफर शुरू किया था मैं इस फिल्म की हर डीटेल में बुरी तरह घुस गया था। जब से मैंने ज़िंदगी की यही रीत है की धुन सुनी थी, तब से ही।
मैं केवल किशोर दा को ही इस गाने को गाते सोच सकता था। उस समय किशोर कुमार और लक्ष्मीकांत प्यारेलाल, साथ में काम नहीं करना चाहते थे। मुझे महीनों लगे किशोर दा से बात करने के लिए। जब मैंने उनसे बात की और ये झगड़ा सुलझाया।
उस उस मीटिंग का परिणाम है ये गाना। जो खासतौर से आज के बुरे दौर में मरहम का काम करता है। आज फिल्म की रिलीज़ को 33 साल पूरे हो गए हैं। लेकिन इस गाने का मेसेज आज भी उतना ही ज़रूरी है।


Click it and Unblock the Notifications












