Birthday- अनिल कपूर ने 'जुग जुग जियो' के सेट पर काटा केक, धड़ल्ले से वायरल हुआ वीडियो
आज इंडस्ट्री के झक्कास कपूर यानि एक्टर अनिल कपूर अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर उनके फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। अनिल कपूर इस समय कई शानदार फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं लेकिन इस समय फिल्म जुग जुग जियो की शूटिंग कर रहे हैँ। इस समय उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें अनिल कपूर जन्मदिन पर केक काटते नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो में अनिल कपूर के साथ उनकी फिल्म की स्टारकास्ट मौजूद है। गौरतलब है कि इस फिल्म की शूटिंग इस समय पंजाब में हो रही है और अनिल कपूर ने वहीं पर केक काटा है। केक कटिंग के समय उनके साथ उनकी पत्नी सुनीता कपूर के अलावा वरुण धवन, कियारा आडवाणी और प्रजक्ता कोली शामिल थे। वरुण और कियारा ने बर्थडे सेलिब्रेशन की वीडियो शेयर की हैं।
पूर्व पत्नी सुजैन खान के साथ फिल्म देखने थिएटर पहुंचे ऋतिक रोशन, 'वंडर वुमन 1984' हुई रिलीज


Click it and Unblock the Notifications