सोनम नहीं आईं तो अनिल और अर्जुन चले रैंप पर

सोनम कपूर जो कि बतौर स्टाइल आइकन इंडस्ट्री में काफी मशहूर हैं के हाल ही में एक फैशन शो में ना आ पाने की वजह से ऐसा कुछ हुआ कि लोग हैरान रह गये। सोनम कपूर की जगह अनिल कपूर और अर्जुन कपूर रैंप पर डिजायनर कपड़े पहनकर चले। सोनम कपूर के पिता अनिल कपूर और उनके कजिन भाई अर्जुन कपूर मसाबा के डिजायनर ड्रेसेस में काफी स्मार्ट और बेहतरीन नज़र आरहे थे। सभी की निगाहें अनिल कपूर और अर्जुन कपूर पर ही अटक कर रह गयी थी।

ये फैशन शो था फेमस डिजायनर मसाबा का। जिसकी सोनम कपूर बहुत बड़ी फैन हैं। सोनम की अधिकतर ड्रेसेस मसाबा की ही डिजायन की हुई होती हैं। सोनम कपूर को इस फैशन शो में मसाबा की ड्रेस पहनकर रैंप वॉक करनी थी लेकिन सोनम के किसी वजह से ना पहुंचने की वजह से वहां पर मौजूद अनिल कपूर और अर्जुन कपूर ने सोनम की कमी को पूरा करने के चक्कर में खुद रैंप वॉक कर ली। अनिल कपूर ने कहा कि उन्हें डिजायनर कपड़े पहनकर रैंप पर चलना बहुत अच्छा लगता है। अनिल कपूर ने ये भी कहा कि वो काफी खुश हैं कि उन्हें उनके भांजे और बोनी कपूर के बेटे अर्जु्न कपूर के साथ रैंप पर चलने का मौका मिला।

ये फैशन शो खासतौर पर आधुनिक और नये जमाने की दुल्हनों के लिेए था। अनिल कपूर अपने भांजे अर्जुन कपूर के साथ रैंप पर चलते वक्त काफी कॉफि़डेंट और काफी खुश नज़र आ रहे थे। वैसे भी अनिल कपूर आज भी जितने फिट और जितने हैंडसम नजर आते हैं उनके आगे बॉलीवुड के कई एक्टर फेल हैं। अनिल कपूर को आज भी बॉलीवुड में जितने अलग अलग और नये तरीके के रोल्स मिलते हैं वैसे किरदार निभाना यंग स्टार्स का सपना होता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X