सोनम कपूर के ना आने का फायदा उठाया अनिल, अर्जुन ने
सोनम कपूर के पिता अनिल कपूर को डिजायनर कपड़े पहनकर रैंप वॉक करना बेहद पसंद है ये बात हाल ही में सामने आई जब सोनम कपूर के ना आने की वजह से अनिल कपूर को फेमस डिजायनर मसाबा के फैशन शो के दौरान रैंप वॉक करनी पड़ी। अनिल कपूर ने कहा कि उन्हें इस तरह से फैशन शो में रैंप वॉक करना बेहद पसंद है। अनिल कपूर को डिजायनर कपड़ों में वॉक करते देख लोग भी काफी हैरान थे लेकिन सभी को ये देख खुशी हो रही थी कि अनिल कपूर आज भी अपनी इंडस्ट्री के यंग स्टार्स के आगे कम नहीं नजऱ आते हैं।
सोनम कपूर के फैशन शो में ना आने की भरपाई सिर्फ अनिल कपूर ने ही नहीं की बल्कि सोनम कपूर के कजिन भाई और बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर ने भी की। अर्जुन कपूर ने भी मसाबा के डिजायनर कपडों को पहनकर रैंप पर वॉक की और लोगों का मनोरंजन किया। अर्जुन कपूर ने कहा कि चूंकि सोनम कपूर मसाबा की रेगुलर कस्टमर हैं और उनकी फैन हैं तो उनके इस फैशन शो में ना आने की वजह से उन्होंने फैसला किया कि उन्हें अपनी बहन के ना आने की भरपाई करनी चाहिए। इसलिए उन्होंने भी अनिल कपूर के साथ रैंप पर शिरकत की। मामा भांजे को पहली बार किसी स्टेज पर एक साथ देखकर लोगों को बहुत खुशी हुई। दोनों एक दूसरे के बराबर की टक्कर दे रहे थे।
सोनम कपूर के ना आने का पूरा फायदा अनिल कपूर को और अर्जुन कपूर को मिला। ये फैशन शो खासतौर पर आधुनिक दुल्हनों के लिए रखा गया था और सभी ड्रेसेस उन्हीं को ध्यान में रखकर डिजायन की गयी थीं। चूंकि सोनम कपूर बॉलीवुड की स्टाइल दिवा हैं तो उन्हें इस शो में रहने के लिए आमंत्रित किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications











