AK vs AK में भारतीय वायुसेना का अपमान, वर्दी में गाली- अनिल कपूर ने मांगी माफी, बताई बड़ी वजह VIDEO
बॅालीवुड एक्टर नेटफिल्क्स पर आने वाली अपनी फिल्म Ak vs AK को लेकर विवाद में आ गए हैं। इसकी वजह है वो एक सीन जो कि फिल्म के प्रमोशन के लिए बीते दिन इस्तेमाल किया गया। अनिल कपूर ने भारतीय वायु सेना के साथ मामला बढ़ने के बाद सोशल मीडिया के जरिए वीडियो जारी करके इस पूरे मामले पर माफी मांगी है।
नेटफिल्क्स ने भी अपनी ऑफिशियल अकाउंट के जरिए ये जाहिर करने की कोशिश की है कि भारतीय वायु सेना का सम्मान नहीं करने का उनका कोई इरादा नहीं था।

उन्होंने लिखा है कि राष्ट्र की रक्षा करने वाले बहादुरों का वे सम्मान करते हैं। आपको बता दें कि नेटफ्लिक्स ने अपनी चर्चित फिल्म एके वर्सेज एके का ट्रेलर रिलीज किया। इसी को लेकर मामला गंभीर हो गया। जहां पर अनिल कपूर भारतीय वायु सेना के अधिकारी की वर्दी पहने हुए नजर आ रहे हैं।
@IAF_MCC pic.twitter.com/rGjZcD9bCT
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) December 9, 2020


Click it and Unblock the Notifications