अनिल कपूर के साथ पार्टी सॉन्ग में धूम मचाएंगे वरुण धवन, 'जुग जुग जियो' में होगा बड़ा धमाका!

सुपरस्टार वरुण धवन इस समय कई फिल्मों को लेकर बिजी हैं लेकिन एक फिल्म में वो अनिल कपूर के साथ नजर आने वाले हैं। हम बात कर रहे हैं फिल्म जुग जुग जियो की। इस फिल्म से एक अपडेट सामने आई है कि फिल्म में एक पार्टी सॉन्ग भी नजर आने वाला है और इसमें वरुण धवन और अनिल कपूर नजर आएंगे। इस गाने की शूटिंग को लेकर अपडेट है कि दोनों सितारो शूटिंग शुरु कर चुके हैं। अनिल कपूर की बात करें तो काफी समय से बाद वो किसी पार्टी सॉन्ग का हिस्सा बनेंगे।

हालांकि लगातार वो काम कर रहे हैं और किसी ना किसी फिल्म का हिस्सा बनते रहते हैं। वो कई प्रोजेक्ट्स में बिजी हैँ। अगर बात करें वरुण धवन को इस फिल्म के अलावा वो भेड़िया फिल्म को लेकर बिजी है।

varun dhawan, anil kapoor, jug jugg jeeyo, वरुण धवन, अनिल कपूर, जुग जुग जियो

भेड़िया के अलावा भी वरुण धवन के साथ कई प्रोजेक्ट्स हैं जो 2021-2022 में रिलीज होने हैं। करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से करियर की शुरुआत करने वाले वरुण धवन सबसे ज्यादा फीस लेने वाले सितारों में से भी एक रह चुके हैं।

उनकी झोली में इस समय इक्कीस और भेड़िया समेत कई बड़ी फिल्में हैं, साथ ही कई फिल्में उन्हें ऑफर भी हो रही हैं। वरुण धवन की फिल्म इक्कीस की लंबे समय से चर्चा है।

खबरें ये हैं कि वरुण धवन की इस फिल्म में रियल लाइफ हीरो अरुण खेतरपाल का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को श्रीराम राघवन डायरेक्ट करेंगे। ये फिल्म उनके करियर की सबसे धमाकेदार फिल्मों मे से एक हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X