..................... Anil kapoor and Sanjay kapoor picture with Kapil dev gone viral - Hindi Filmibeat

अनिल कपूर और संजय कपूर की शानदार तस्वीर- इंग्लैंड में कपिल देव से की मुलाकात

बीते दिन इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल को बारिश ने रोक दिया और खेल की एक पारी भी समाप्त नहीं हो पाई हैं। हालांकि आज मैच उसी जगह से आगे बढ़ेगा। बता दें कि इस मौके पर उस स्टेडियम पर अनिल कपूर और संजय कपूर भी मौजूद थे। इस समय एक तस्वीर सामने आ रही है जिसमें दोनो कपिल देव के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

बता दें कि ये मैच ब्रिटेन के मैनचेस्टर में ओल्ड ट्रैफर्ड में हुआ और टीम इंडिया के शानदार अभिनेता अपने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने पहुंचे थे। इस फोटो को खुद संजय कपूर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

anil kapoor, sanjay kapoor, kapil dev, अनिल कपूर, संजय कपूर, कपिल देव

इसके अलावा ये फोटो सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से वायरल हो रही है। संजय कपूर ने इसको शेयर करते हुए लिखा है, लीजेंड कपिल देव के साथ। फोटो को फैन्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

कपिल देव की बात करें तो वो इस समय फिल्म 83 को लेकर भी काफी ज्यादा चर्चा में हैं और लोग फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में कपिल देव की भूमिक में रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं। इसके लिए खुद कपिल देव रणवीर सिंह को ट्रेनिंग दे रहे हैं। फिल्म 1983 विश्वकप पर आधारित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X